देश

इस वजह से इंजीनियर बनते-बनते रह गए थे नितिन गडकरी? IEC 2023 में केंद्रीय मंत्री ने खोला राज

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 5, 2023, 06:12 PM IST

Nitin Gadkari Education: 'टाइम्स नेटवर्क' के इंडिया इकनॉमिक कॉन्क्लेव में टाइम्स नाउ नवभारत की एडिटर इन चीफ नविका कुमार से बात करते हुए नितिन गडकरी ने अपनी पढ़ाई को लेकर एक बड़ा ही दिलचस्प किस्सा साझा किया।

Nitin Gadkari Education: केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जब IEC 2023 में पहुंचे तो उन्होंने कई किस्सों को साझा किया। जिसमें उनके मंत्रालय से लेकर निजी जिंदगी तक की बातें शामिल रही। 'टाइम्स नेटवर्क' के इंडिया इकनॉमिक कॉन्क्लेव (India Economic Conclave 2023) में टाइम्स नाउ नवभारत की एडिटर इन चीफ नविका कुमार से बात करते हुए नितिन गडकरी ने अपनी पढ़ाई को लेकर एक बड़ा ही दिलचस्प किस्सा साझा किया।

इंदिरा गांधी का नाम आया सामने

नितिन गडकरी ने नविका कुमार से बात करते हुए बताया कि कैसे वो एक इंजीनियर बनते-बनते रह गए। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के एक कदम से वो इंजीनियरिंग में एडमिशन लेने से डिस्क्वालिफाई हो गए थे।

क्या बोले नितिन गडकरी

नितिन गडकरी ने कहा- "मैं तो इंजीनियर नहीं हूं, बहुत लोगों को लगता है कि इंजीनियर हूं, अभी मुझे फिलहाल 6 डी लिट मिली। तो मैं 1975 में SSC में था। तो इमरजेंसी लग गई तो मैं इमरजेंसी के खिलाफ लड़ाई में निकल गया। तो मुझे 52 प्रतिशत मार्क्स ही मिले हैं और साइंस में 49.26 प्रतिशत मिले हैं। इस तरह से मैं इंजीनियरिंग में एडमिशन लेने के लिए अयोग्य हो गया।"

इच्छाशक्ति के साथ काम

इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वो इच्छाशक्ति के साथ काम करते हैं। वो ये नहीं देखते हैं कि किसकी सरकार है, जो जिम्मेदारी उनके पास है, उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करते हैं। चाहे दिल्ली में कचरे के पहाड़ को कम करना हो या फिर ट्रैफिक खत्म करने वाले प्रोजेक्ट्स पर काम करना हो।

देश की सबसे बड़ी समस्या

गडकरी ने कहा कि हमारे देश की सबसे बड़ी समस्या भुखमरी, बेरोजगारी, गरीबी है। उन्होंने कहा कि सही में हमको इसे खत्म करना है तो हमें स्वाभाविक रूप से रोजगार निर्माण करना होगा। रोजगार निर्माण करने के लिए इंडस्ट्री, ट्रेड, बिजनेस डवलप करना होगा। जब हम तीन चीजें डवलप करेंगे तो हमें चार चीजें जरूरी हैं। वाटर, पावर, ट्रांसपोर्टेशन, कम्युनिकेशन। बिना इसे संभव नहीं है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

हरियाणा के रोहतक से बड़ी खबर, राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, 21 दिनों की पैरोल मिली

हरियाणा के रोहतक से बड़ी खबर, राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, 21 दिनों की पैरोल मिली

'पित्तृसत्ता खत्म' करने वाले बयान पर रिजिजू का सवाल, पूछा-'केवल हिंदुओं को टारगेट क्यों करते हैं राहुल गांधी?'

'पित्तृसत्ता खत्म' करने वाले बयान पर रिजिजू का सवाल, पूछा-'केवल हिंदुओं को टारगेट क्यों करते हैं राहुल गांधी?'