देश

मणिपुर में उग्रवादियों के खिलाफ एक्शन जारी, इंफाल पूर्वी और थौबल जिलों से 9 उग्रवादी गिरफ्तार

Manipur: सुरक्षाबलों ने इंफाल पूर्वी और थौबल जिलों से विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों के नौ उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि अपहरण और जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल प्रतिबंधित ‘कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी’ (नोयोन) के चार सक्रिय सदस्यों को शुक्रवार को थौबल जिले के चिंगडोमपोक इलाके से गिरफ्तार किया गया।

Image

मणिपुर (फोटो साभार: @manipur_police)

Photo : Twitter

Manipur: सुरक्षाबलों ने इंफाल पूर्वी और थौबल जिलों से विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों के नौ उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि अपहरण और जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल प्रतिबंधित ‘कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी’ (नोयोन) के चार सक्रिय सदस्यों को शुक्रवार को थौबल जिले के चिंगडोमपोक इलाके से गिरफ्तार किया गया।

सुरक्षाबलों ने एक अन्य अभियान के तहत शुक्रवार को इंफाल पूर्वी जिले के खाबेइसोई क्षेत्र से जबरन वसूली गतिविधि में शामिल केसीपी (पीडब्ल्यूजी) के चार सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया।

कब हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने शुक्रवार को इंफाल पूर्वी जिले के नुंगोई अवांग लेईकाई इलाके से ‘यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट’ (पंबेई) के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया।

इसने कहा गया कि गिरफ्तार किया गया व्यक्ति इंफाल शहर एवं उसके आसपास हथियारों एवं गोला-बारूद लाने-ले जाने और जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल था। पुलिस ने बताया कि उसके पास से एक पिस्तौल जब्त की गई है।

हथियारों का जखीरा बरामद

इस बीच, सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को काकचिंग जिले के हियांगलाम नतेखोंग थोंगजिन इलाके में एक नदी के किनारे से दो ‘सिंगल बैरल’ बंदूक, एक ‘स्नाइपर’ राइफल, एक देसी पिस्तौल, पांच हथगोले, चार आईईडी, इंसास राइफल के कारतूस, नौ एमएम की एक पिस्तौल के साथ दो ‘हैंडसेट’ और एक चीन निर्मित ड्रोन बरामद किया।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से तस्वीरें हटाने के मामले ने पकड़ा तूल, प्रियंका वाड्रा बोलीं- मुझे आप पर गर्व है

रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से तस्वीरें हटाने के मामले ने पकड़ा तूल, प्रियंका वाड्रा बोलीं- मुझे आप पर गर्व है

नाप दिया गया आमिर शौकीन, बोले थे किरेन रिजिजू- दुष्ट को दिल्ली और त्रिपुरा पुलिस कड़ा सबक सिखाएगी

नाप दिया गया आमिर शौकीन, बोले थे किरेन रिजिजू- दुष्ट को दिल्ली और त्रिपुरा पुलिस कड़ा सबक सिखाएगी

सौरव दास, आशुतोष रांका की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस, क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ

सौरव दास, आशुतोष रांका की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस, क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ

आज की ताजा खबर, 22 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: सौरव दास और आशुतोष रांका को आज क्राइम ब्रांच ने तलब किया...भारत आए पोलैंड के प्रधानमंत्री, राजस्थान में पंचायत चुनावों के पहले चरण के लिए मतदान प्रारंभ, अमित शाह का जन्मदिन आज

केरलम में भूस्खलन से ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा, रेल सेवाएं बाधित

केरलम में भूस्खलन से ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा, रेल सेवाएं बाधित