देश

महाराष्ट्र ISIS मॉड्यूल केस में NIA का बड़ा खुलासा, 5 से 6 राज्यों में विस्फोट की थी प्लानिंग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 3, 2024, 11:36 PM IST

big revelation in maharashtra isis module case: NIA ने महाराष्ट्र ISIS मॉड्यूल केस में चार्जशीट दायर कर दी है, इसमें बताया जा रहा है कि आतंकी देश के कई राज्यों में सिलसिलेवार धमाकों की प्लानिंग कर रहे थे।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

महाराष्ट्र आईएसआईएस (ISIS) मॉड्यूल केस की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी NIA ने बड़ा खुलासा किया है, अपने आरोप पत्र में एनआईए ने गिरफ्तार आरोपियों द्वारा देश में इस्लामिक संगठन को स्थापित करने की कोशिशों की जानकारी दी है। इसमें सामने आया है कि आतंकी देश के कई राज्यों में सिलसिलेवार धमाकों की प्लानिंग कर रहे थे।

कहा जा रहा है कि मुंबई में आतंक की पूरी पाठशाला चल रही थी, यहां आतंकियों ने लैब बना रखी थी और इसमें बने बम जंगल में टेस्ट किए जाते थे आतंकी गतविधियों से जुड़े ये सभी लोग मल्टीनेशनल कंपनियों से जुड़े थे, जिन्हें मोटी सैलरी मिलती थी, इससे ही वो ISIS मॉड्यूल को मजबूत कर रहे थे।

आरोपी पडघा बोरीवली गांव को मुल्क शाम यानी ग्रेटर सीरिया मानते थे

एनआईए ने महाराष्ट्र आईएसआईएस मॉड्यूल केस में ताबिश के साथ जिन छह आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है, वे साल 2015 से एक-दूसरे के संपर्क में आना शुरू हुए थे। एनआईए का दावा है कि गिरफ्तार आरोपी पडघा बोरीवली गांव को मुल्क शाम यानी ग्रेटर सीरिया मानते थे, बताते हैं कि वहां 95 फीसदी मुस्लिम रहते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article