देश

आतंकवादी घुसपैठ मामले में NIA का एक्शन, जम्मू-कश्मीर में कई जगहों पर छापेमारी

जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी आतंकवादियों की घुसपैठ से जुड़े मामले दर्ज होने के बाद तलाशी ली जा रही है। पुलिस और सीआरपीएफ ने भी इसमें मदद दी है।

Image

NIA की छापेमारी (File photo)

Photo : ANI

NIA Raid in Kashmir: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आतंकवादी घुसपैठ मामलों के सिलसिले में गुरुवार को जम्मू क्षेत्र में कई स्थानों पर छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संभाग में नौ अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी चल रही है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी आतंकवादियों की घुसपैठ से जुड़े मामले दर्ज होने के बाद तलाशी ली जा रही है।

इस ऑपरेशन में एनआईए अधिकारियों को पुलिस और अर्धसैनिक बल सीआरपीएफ द्वारा सहायता प्रदान की जा रही है। आतंकवादियों की घुसपैठ से जुड़े नेटवर्क को नष्ट करने पर ध्यान केंद्रित किया गया है, जिसमें ओवर ग्राउंड वर्कर, आत्मसमर्पण करने वाले आतंकवादी, संदिग्ध गाइड और शरण देने वाले शामिल हैं।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article