देश

New Parliament: शाहरुख खान और अक्षय कुमार ने नए संसद भवन को बताया- उम्मीदों का नया घर, वीडियो संदेश में कही बड़ी बात

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated May 28, 2023, 07:24 AM IST

New Parliament Building: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज (28 मई) नए संसद भवन का उद्घाटन कर रहे है। राजनीतिक पार्टियों के विरोध समर्थन के बीच बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और अक्षय कुमार ने संसद की इस नई बिल्डिंग को लोकतंत्र का मंदिर और देश का गौरव बताया। उन्होंने वीडियो संदेश में देशवाशियों से बड़ी बात कही।

New Parliament Building: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज (28 मई) नए संसद भवन का उद्घाटन करने जा रहे है। 21 विपक्ष पार्टियों के विरोध के बीच बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और अक्षय कुमार ने अपने ऑडियो में संसद भवन की विशेषता बताई है और ट्वीट किया है जिसे पीएम मोदी ने भी रीट्वीट किया। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने नए संसद भवन का जोरदार समर्थन किया। शाहरुख ने ट्वीट किया कि उन लोगों के लिए कितना शानदार नया हाउस है जो हमारे संविधान को बनाए रखते हैं। इस महान राष्ट्र के प्रत्येक नागरिक का प्रतिनिधित्व करते हैं और उसके हर-एक व्यक्ति की विविधता की रक्षा करते हैं। नए भारत के लिए एक नया संसद भवन लेकिन भारत के गौरव के पुराने सपने के साथ। जय हिंद! अक्षय कुमार कहा कि यह बिल्डिंग लोकतंत्र का मंदिर है। ऐसा हिंदुस्तान न सिर्फ कल्चर और हेरिटेज में सबसे आगे रहा है। अब अपनी तरक्की से सारी दुनिया से आगे बढ़ रहा है। जब आप इस नए संसद भवन को देखिएगा तो जरूर याद रखिएगा। हमारा देश कहां था और कहां आगे निकल गया है।

नए भारत के लिए एक नया संसद भवन सदियों पुराने सपने के साथ

शाहरुख खान ने ट्वीट करते हुए कहा कि हमारे संविधान को बनाए रखने वाले इस महान राष्ट्र के प्रत्येक नागरिक का प्रतिनिधित्व करने वाले और देश की विविधता की रक्षा करने वाले लोगों के लिए कितना शानदार नया घर है। उन्होंने ट्वीट में @narendramodi जी को मार्क किया। इसमें आगे कहा गया है:- नए भारत के लिए एक नया संसद भवन लेकिन भारत के गौरव के सदियों पुराने सपने के साथ। जय हिंद! #MyParliamentMyPride"

यह बिल्डिंग लोकतंत्र का मंदिर है, भारत की तरक्की पर गर्व है

अक्षय कुमार ने 1: 30 मिनट का वीडियो ट्वीट करते कहा कि मेरा नाम अक्षय कुमार है हर उस इंसान की तरह जिसे भारत की तरक्की पर गर्व है। मुझे इस नए संसद भवन की तस्वीरें देखकर नई खुशी मिल रही है। मुझे याद है जब मैं दिल्ली में रहता था। मैं अपने माता-पिता के साथ इंडिया गेट और उसके आस-पास घूमने जाता था। ज्यादतर बिल्डिंग अंग्रेजों की बनाई हुई थी। आज इस शानदार बिल्डिंग को देखकर गर्व से सिर ऊंचा हो जाता है। यह बिल्डिंग लोकतंत्र का मंदिर है। ऐसा हिंदुस्तान न सिर्फ कल्चर और हेरिटेज में सबसे आगे रहा है। अब अपनी तरक्की से सारी दुनिया से आगे बढ़ रहा है। जब आप इस नए संसद भवन को देखिएगा तो जरूर याद रखिएगा। हमारा देश कहां था और कहां आगे निकल गया है।

संसद देश के लिए वही है जो आत्मा शरीर के लिए

इसके साथ ही 1:48 मिनट का एक वीडियो भी ट्वीट किया। जिसके बैकग्राउंड में 'स्वदेस' गाने 'ये जो देश है तेरा' चल रहा है। जहां शाहरुख नए संसद भवन का महत्व समझाते हैं। अंत में वह अंग्रेजी में कहते हैं:- यह कहा जाता है कि संसद राष्ट्र के लिए वही है जो आत्मा शरीर के लिए है। मेरी ईमानदारी से प्रार्थना है कि हमारे लोकतंत्र की आत्मा अपने नए हाउस में मजबूती से बनी रहे। स्वतंत्रता, बंधुत्व और आने वाले युगों के लिए समानता को बढ़ावा देती रहे। शाहरुख ने नेहरूवादी उत्कर्ष के साथ अपनी घोषणा समाप्त की। लोकतंत्र का यह नया हाउस एक नए युग का निर्माण करे जो सभी के लिए अपने वैज्ञानिक स्वभाव और सहानुभूति के लिए प्रसिद्ध हो। नए भारत के लिए एक नई संसद। लेकिन उसी सदियों पुराने सपने के साथ। भारत की शान। हमारे देश की। जय हिंद!

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात