देश

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन बनेगा 'सुपर स्मार्ट'; AI निगरानी से लेकर कर्मचारियों की पहचान तक; यात्रियों को मिलेंगी क्या-क्या सुविधाएं?

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को हाईटेक और स्मार्ट बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगभग 1500 AI कैमरे लगाए जाएंगे, जो स्टेशन के हर हिस्से की निगरानी करेंगे। साथ ही कर्मचारियों और वेंडर्स को ID कार्ड और यूनिफॉर्म जैकेट दी जाएगी, ताकि उनकी पहचान सुनिश्चित हो सके। यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए नए साइनज लगाए जाएंगे और Bharat Taxi को स्टेशन से जोड़ा जाएगा।

Image

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को हाईटेक बनाया जा रहा।

Photo : iStock

Indian Railway: देश के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में से एक नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (NDLS) को अब हाईटेक और यात्री के लिए बेहद सुविधाजनक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा बढ़ाने के लिए रेलवे ने कई नए बदलावों की घोषणा की है।

1500 AI कैमरों से होगी निगरानी

इसके अलावा, स्टेशन पर काम करने वाले सभी कर्मचारियों और वेंडर्स को पहचान सुनिश्चित करने के लिए अनिवार्य ID कार्ड और विशेष जैकेट दी जाएगी। इससे यात्रियों को भी अधिक भरोसा मिलेगा और सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी।

यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए स्टेशन को भारत टैक्सी (Bharat Taxi) सेवा से भी जोड़ा जाएगा, जिससे ट्रेन से उतरते ही यात्रियों को आसानी से टैक्सी उपलब्ध हो सकेगी। साथ ही, स्टेशन परिसर में नए और स्पष्ट signages लगाए जाएंगे, ताकि यात्रियों को प्लेटफॉर्म, निकास द्वार और अन्य सुविधाओं तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो।

नए साइनज से मिलेगी आसानी

स्टेशन पर आधुनिक और स्पष्ट साइन बोर्ड (Signages) लगाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को प्लेटफॉर्म, एग्जिट और सुविधाओं तक पहुंचने में आसानी होगी। रेलवे ने यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए नए डिजाइन के कोच और आधुनिक टॉयलेट मॉडल तैयार किए हैं। मौजूदा कोच को अपग्रेड कर एक सैंपल रेल कोच भी विकसित किया गया है, जिसमें बेहतर सफाई, आरामदायक सीटिंग और आधुनिक सुविधाएं शामिल होंगी।

पुनर्विकास के बाद नया नई दिल्ली रेलवे स्टेशन आधुनिक एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं वाला, साफ-सुथरा और व्यवस्थित परिवहन केंद्र बनेगा। बेहतर सुरक्षा, स्मार्ट टेक्नोलॉजी और उन्नत यात्री सुविधाओं के साथ यह स्टेशन देश के सबसे आधुनिक रेलवे स्टेशनों में शामिल होने जा रहा है।

रेल मंत्री ने परियोजना का लिया जायजा

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के चल रहे रीडेवलपमेंट कार्य की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से मुलाकात की और परियोजना की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने प्रस्तावित डिजाइन, यात्री सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और स्टेशन के आधुनिक स्वरूप से जुड़े सभी पहलुओं को विस्तार से देखा और X पर पोस्ट कर बताया कि कार्य तेज गति से चल रहा है और इसे विश्वस्तरीय परिवहन हब के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां बेहतर सुरक्षा, स्मार्ट तकनीक और यात्रियों की सुविधा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का व्यापक पुनर्विकास NDLS का (Redevelopment) कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद स्टेशन न सिर्फ आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग भी किया जाएगा।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, स्टेशन पर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए लगभग 1500 AI कैमरे लगाए जाएंगे। ये कैमरे पूरे स्टेशन परिसर की चौबीसों घंटे निगरानी करेंगे, जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत नजर रखी जा सकेगी।

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें