देश

नेपाल त्रासदी को लेकर MEA का बड़ा कदम, भारतीयों की मदद के लिए बनाया 24×7 कंट्रोल रूम; हेल्पलाइन नंबर जारी

Nepal Flood: नेपाल में बाढ़ की मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारत सरकार ने 24×7 विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया है। नेपाल में फंसे भारतीय नागरिक किसी भी आपात स्थिति में इन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

Image

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार

Photo : AP

Nepal Flood: नेपाल में बाढ़ की मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारत ने गुरुवार को बड़ा उठाया है। विदेश मंत्रालय ने 24×7 विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया है। इसका उद्देश्य नेपाल में फंसे भारतीय को मदद मुहैया कराना है। बता दें कि नेपाल में फंसे भारतीय नागरिक या उनके परिजन किसी भी आपात स्थिति में इन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर मदद मांग सकते हैं।

विदेश मंत्रालय का 24×7 कंट्रोल रूम

+91 11 2308 8718

+91 11 2308 8719

+91 11 2301 2113

WhatsApp कॉल/मैसेज: +91 9968291988

ईमेल: situationroom@mea.gov.in

काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास इमरजेंसी नंबर

नेपाल की मौजूदा स्थिति को देखते हुए स्थापित किया गया स्पेशल कंट्रोल रूम चौबीसो घंटे काम करेगा। जरूरत पड़ने पर काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास के इमरजेंसी नंबरों +977 985 131 6807, +977 970 910 7500, +977 981 032 6117 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास भी कर रहा मदद

बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास का इमरजेंसी नंबर +86 18514284905 जारी किया गया है। वॉट्सएप पर भी संपर्क किया जा सकता है।

नेपाली प्रशासन के हेल्पलाइन नंबर

टूरिस्ट पुलिस: +977 9851289445

नेपाल आर्मी: +977 9851072914

ईमेल: dgmi-foreign@nepalarmy.mil.np

NDRRMA: +977 9851320269, +977 9849281097

X: @NDRRMA_Nepal

प्रभावित जिलों के हेल्पलाइन नंबर

रसुवा पुलिस: +977 9851254960

सहायक मुख्य जिला अधिकारी, रसुवा: +977 9851164422

नुवाकोट पुलिस: +977 9851282380

सहायक मुख्य जिला अधिकारी, नुवाकोट: +977 9851248777

धादिंग पुलिस: +977 9851229860

मुख्य जिला अधिकारी, धादिंग: +977 9851247777

चितवन पुलिस: +977 9855013999

सहायक मुख्य जिला अधिकारी, चितवन: +977 9855088891

अबतक कितने लोगों ने गंवाई जान?

नेपाल में बुधवार को आई विनाशकारी बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 359 हो गई है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि बचाव दलों ने प्रभावित जिलों से अन्य शवों को बरामद किया, जिसके बाद मृतकों की संख्या में इजाफा हुआ। तिब्बत से अचानक आयी भीषण बाढ़ ने बुधवार को मध्य नेपाल के कई कस्बों और गांवों में भारी तबाही मचाई। बाढ़ के तेज बहाव में महत्वपूर्ण पुल बह गए और करीब एक दर्जन जलविद्युत परियोजनाएं ठप हो गईं। बाढ़ का पानी कई जिलों में फैल गया।

राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीआरआरएमए) के आंकड़ों के अनुसार, अचानक आई बाढ़ में करीब 826 लोग लापता हैं, जिनमें से 590 पर्यटक हैं। नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने बताया कि लापता लोगों में 288 भारतीय शामिल हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article