देश

'उपराष्ट्रपति पद' के लिए उम्मीदवार का चयन करेंगे प्रधानमंत्री और जेपी नड्डा' NDA की बैठक में अहम फैसला

एनडीए ने प्रधानमंत्री मोदी और नड्डा को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुनने का अधिकार दिया है। इस बारे में 7 अगस्त को NDA की एक अहम बैठक हुई उसमें ये फैसला लिया गया है।

Image

पीएम मोदी और नड्डा को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुनने का अधिकार (फाइल फोटो:PTI)

Vice President Election: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा को सत्तारूढ़ गठबंधन का उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुनने का अधिकार दिया। संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि यह सर्वसम्मति से लिया गया फैसला है। संसद परिसर में भाजपा और उनके सहयोगियों के प्रमुख नेताओं की एक बैठक हुई, जिसमें यह फैसला लिया गया।

इस बैठक में नड्डा के अलावा केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और अमित शाह, जदयू के ललन सिंह, शिवसेना के श्रीकांत शिंदे, तेदेपा के लवू श्रीकृष्ण देवरायलु और लोजपा (रामविलास) के चिराग पासवान भी शामिल हुए। राजनाथ सिंह ने बैठक की अध्यक्षता की।

मतदान से पहले समन्वय और प्रशिक्षण पर भी ध्यान केंद्रित

यह बैठक उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के स्वास्थ्य कारणों से मानसून सत्र के पहले दिन अपने पद से इस्तीफा देने के कुछ ही दिनों बाद हुई।

उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को अंतिम रूप देने के अलावा, एनडीए की बैठक में मतदान से पहले समन्वय और प्रशिक्षण पर भी ध्यान केंद्रित किया गया।

पार्टी व्हिप जारी नहीं किया जा सकता

चूंकि चुनाव गुप्त मतदान के माध्यम से होता है और पार्टी व्हिप जारी नहीं किया जा सकता, इसलिए गठबंधन यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहा है कि उसके सभी सांसद मतदान प्रक्रिया से अच्छी तरह वाकिफ हों। अनुशासन और एकजुटता सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत प्रशिक्षण सत्रों की योजना बनाई जा रही है।

उपराष्ट्रपति चुनाव में शिंदे की एनडीए को बिना शर्त समर्थन देने की घोषणा

बुधवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए को बिना शर्त समर्थन देने की घोषणा की, जिससे गठबंधन की संख्या में और वृद्धि हो गई।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article