Rekha Sharma News: गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Elections)की तारीखों का ऐलान होने से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) और बीजेपी (BJP) में आरोप- प्रत्यारोप का दौर जारी है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के खिलाफ गुजरात प्रदेश की आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष गोपाल इटालिया (Gopal Italia) द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा आम आदमी पार्टी पर जबरदस्त तरीके से हमलावर है। गोपाल इटालिया का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) होने के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी गोपाल इटालिया को समन भेजा था। महिला आयोग (NCW) के इस कदम को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता दिल्ली में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच रेखा शर्मा ने आप नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उकी जान को आप से खतरा है।
रेखा शर्मा का आऱोप
राष्ट्रीय महिला आयोग चीफ रेखा शर्मा ने AAP समर्थकों पर जबरन घर में घुसने का आरोप लगाते हुए कहा कि AAP कार्यकर्ताओ ने मुझे घर से बाहर नहीं निकलने दिया। रेखा शर्मा ने AAP समर्थकों से जान को खतरा बताया बताया और कहा कि आप कार्यकर्ताओं द्वारा हमारे गेट को पुश करके illegally अंदर आने की कोशिश की गयी थी। रेखा शर्मा ने कहा, 'आके भी ये लगातार ट्वीट कर रहे हैं की लोग इंस्टिगटे हो।अभी तक इन्होने प्रॉपर जवाब नहीं दिया। मैंने पुलिस को बोला है इनके खिलाफ एक्शन लेने के लिए, मुझे अपने लाइफ के लिए भी थ्रेटन लग रहा था'
इटालिया हिरासत में
इस बीच गोपाल इटालिया को हिरासत में ले लिया गया है। मनीष सिसोदिया ने गोपाल इटालिया को हिरासत में लिए जाने को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा "जिन लोगों ने गोपाल इटालिया को हिरासत में लिया है, वे केवल इस तरह की राजनीति के बारे में जानते हैं। वे नहीं जानते कि स्कूलों का विकास कैसे किया जाता है। इन 27 वर्षों में, वे एक भी स्कूल विकसित करने में विफल रहे। वे गोपाल इटालिया को गिरफ्तार कर रहे हैं क्योंकि वह भी एक से संबंधित है पार्टी जो स्कूल को विकसित करना जानती है। बस। बाकी ड्रामा है।"
