देश

PM मोदी ने तोड़ा एक और रिकॉर्ड, इस मामले में इंदिरा गांधी को भी छोड़ दिया पीछे; पर नेहरू अभी भी हैं आगे

PM Modi Red Fort Speech Record: प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त 2025) पर लाल किले की प्राचीर से लगातार 12 बार संबोधन देकर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब वे सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे जवाहरलाल नेहरू (1947-63) के 17 बार राष्ट्र को संबोधित करने के मामले में पीछे हैं।

Image

पीएम मोदी ने लाल किले से किया देश को संबोधित

PM Modi Red Fort Speech Record: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को लगातार 12 बार लाल किले की प्राचीर से स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र को संबोधित कर इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड तोड़ दिया और इस मामले में अब वह केवल जवाहरलाल नेहरू से पीछे हैं, जिन्होंने लगातार 17 बार यह संबोधन दिया था। इंदिरा गांधी जनवरी 1966 से मार्च 1977 तक और फिर जनवरी 1980 से अक्टूबर 1984 तक प्रधानमंत्री पद पर रहीं। अक्टूबर 1984 में उनकी हत्या कर दी गयी थी। उन्होंने कुल 16 बार, 15 अगस्त को प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्र को संबोधित था, जिनमें से 11 संबोधन लगातार थे।

पूर्व पीएम नेहरू ने कितनी बार दिया संबोधन

भारत के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे जवाहरलाल नेहरू (1947-63) ने 17 बार राष्ट्र को संबोधित किया। देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने 1964 और 1965 में लाल किले की प्राचीर से स्वतंत्रता दिवस पर संबोधन दिया था। आपातकाल के बाद मोरारजी देसाई ने दो बार प्रधानमंत्री के रूप में संबोधन दिया। चौधरी चरण सिंह ने 1979 में केवल एक बार प्रधानमंत्री के रूप में संबोधन दिया। इंदिरा गांधी की हत्या के बाद राजीव गांधी ने लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री के रूप में पांच बार संबोधन दिया।

इन प्रधानमंत्रियों को मिले सिर्फ इतने मौके

वीपी सिंह ने 1990 में केवल एक बार स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र को संबोधित किया। पीवी नरसिम्हा राव ने 1991 से 1995 तक लगातार चार वर्षों तक लाल किले से संबोधन दिया। एचडी देवगौड़ा और इंदर कुमार गुजराल ने क्रमशः 1996 और 1997 में एक-एक बार संबोधन दिया। मार्च 1998 से मई 2004 तक प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी वाजपेयी ने छह बार स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से राष्ट्र के नाम संबोधन दिया।

न्यूज एजेंसी भाषा के हवाले से मनमोहन सिंह ने 2004 से 2014 तक लगातार 10 वर्षों तक यह संबोधन दिया। पिछले वर्ष, प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पूर्ववर्ती मनमोहन सिंह का रिकॉर्ड तोड़ते हुए लगातार 11वीं बार लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया था। पिछले साल स्वतंत्रता दिवस पर अब तक का सबसे लंबा 98 मिनट का संबोधन भी दिया था।

मोदी के 15 अगस्त के संबोधन प्रायः देश के मौजूदा अहम मुद्दों और उनके नेतृत्व में हुई प्रगति पर केंद्रित होते हैं, जिनमें वह नीति पहल और नयी योजनाओं की घोषणाएं भी करते हैं। उन्होंने 15 अगस्त 2024 को दिए गए अपने संबोधन में ‘‘धर्मनिरपेक्ष’’ समान नागरिक संहिता की वकालत की और एक साथ चुनाव कराने का भी समर्थन किया था।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 7 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: यूपी पंचायत चुनाव पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई, OBC आरक्षण और चुनाव की टाइमलाइन पर टिकी नजर...नोएडा में छह लोगों ने आत्महत्या की, नौ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

आज की ताजा खबर, 7 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: यूपी पंचायत चुनाव पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई, OBC आरक्षण और चुनाव की टाइमलाइन पर टिकी नजर...नोएडा में छह लोगों ने आत्महत्या की, नौ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विपक्ष के विरोध के बीच CEC ज्ञानेश कुमार का छ्त्तीसगढ़ दौरा रद्द, क्या वजह आई सामने?

विपक्ष के विरोध के बीच CEC ज्ञानेश कुमार का छ्त्तीसगढ़ दौरा रद्द, क्या वजह आई सामने?

Delhi News: नगालैंड की युवती को मर्सिडीज में खींचने की कोशिश, चाणक्यपुरी के 5 स्टार होटल में बदसलूकी, 3 गिरफ्तार

Delhi News: नगालैंड की युवती को मर्सिडीज में खींचने की कोशिश, चाणक्यपुरी के 5 स्टार होटल में बदसलूकी, 3 गिरफ्तार

राहुल गांधी की हिरासत पर भड़के शशि थरूर, बोले- 13 करोड़ मतदाताओं के हक की आवाज दबाना शर्मनाक

राहुल गांधी की हिरासत पर भड़के शशि थरूर, बोले- 13 करोड़ मतदाताओं के हक की आवाज दबाना शर्मनाक

सार्वजनिक जीवन में पीएम नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष पूरे, दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना, मांगा देश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

सार्वजनिक जीवन में पीएम नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष पूरे, दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना, मांगा देश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद