देश

Train Accident Video: बिहार के दरभंगा जा रही बागमती मालगाड़ी से टकराई, 2 डिब्बों में लगी आग, बोगियां पटरी से उतरीं, चेन्नई के पास हुआ हादसा

Mysore Dibrugarh Darbhanga Express Accident Video: मैसूर डिब्रूगढ़ दरभंगा एक्सप्रेस ट्रेन शुक्रवार को चेन्नई के पास कवराईपेट्टई रेलवे स्टेशन के पास एक मालगाड़ी से टकरा गई।

Image

दरभंगा एक्सप्रेस ट्रेन के 2 डिब्बों में आग लग गई

Mysore Dibrugarh Darbhanga Express Accident Video: तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में एक ट्रेन एक्सीडेंट का मामला सामने आया है। यहां कवरापेट्टई रेलवे स्टेशन पर एक एक्सप्रेस ट्रेन एक मालगाड़ी से टकरा गई। हादसे के बाद दरभंगा एक्सप्रेस ट्रेन के 2 डिब्बों में आग लग गई। ट्रेन नं.12578 मैसूर डिब्रूगढ़ दरभंगा एक्सप्रेस का एक्सीडेंट (Mysore Dibrugarh Darbhanga Express Accident ) हुआ है।

रेलवे सूत्रों का कहना है कि दरभंगा एक्सप्रेस ट्रेन पहले से रेलवे ट्रैक पर एक खड़ी एक मालगाड़ी के पिछले हिस्से से टकरा गई। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार दो बोगियों में आग लगी है।

12-13 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं

वहीं रेलवे के बयान के मुताबिक - गुम्मिडिपुंडी के पास ट्रेन दुर्घटना हुई, 20.30 बजे के करीब कावराईपेट्टई रेलवे स्टेशन पर पीछे से टक्कर।

एलएचबी कोच वाली ट्रेन संख्या 12578. ट्रेन लगभग 20.27 बजे पोन्नेरी स्टेशन से गुजरी और उसे मेनलाइन से होते हुए अगले स्टेशन कावराईपेट्टई पर जाने के लिए हरी झंडी दी गई। कावराईपेट्टई स्टेशन में प्रवेश करते समय, ट्रेन चालक दल को भारी झटका लगा और दिए गए सिग्नल के अनुसार मेन लाइन में जाने के बजाय, ट्रेन 75 किमी प्रति घंटे की गति से लूप/लाइन में घुस गई और लूप लाइन में खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई।चालक दल सुरक्षित है। अगले कोच यानी पार्सल वैन में आग लग गई, जिसे फायर ब्रिगेड ने बुझाया। 12-13 कोच पटरी से उतर गए हैं।

सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया है

अभी तक, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है। सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया है।अप/डाउन ट्रेन की आवाजाही बंद है।डॉक्टर, एम्बुलेंस, मेडिकल रिलीफ वैन और बचाव दल, वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और ज़्यादातर यात्रियों को बचा लिया गया है, या तो उन्हें छुट्टी दे दी गई है या ज़रूरत पड़ने पर अस्पतालों में ले जाया गया है।

यात्रियों के परिवहन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।

HELP LINE NO-

04425330952

04425330953

समस्तीपुर-06274-81029188

दरभंगा-06272-8210335395

डॉक्टर, एम्बुलेंस, मेडिकल रिलीफ वैन और बचाव दल, वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद

डॉक्टर, एम्बुलेंस, मेडिकल रिलीफ वैन और बचाव दल, वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और अधिकांश यात्रियों को बचा लिया गया है, या तो उन्हें छुट्टी दे दी गई है या आवश्यकतानुसार अस्पतालों में ले जाया गया है। यात्रियों के परिवहन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। राहत और बचाव का कार्य किया जा रहा है। फिलहाल जो इनपुट मिल रहा है उसके आधार पर ये बताया जा रहा कि सिग्नल में गड़बड़ी के कारण इतना बड़ा हादसा हुआ है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article