देश

लोग जो चाहते हैं, वही होगा... BJP और शिंदे सेना नहीं चाहती कि मराठी पार्टियां हों एकजुट: उद्धव ठाकरे

Uddhav Thackeray: उद्धव ठाकरे ने पार्टी के स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि लोग जो चाहते हैं, वही होगा। इससे पहले शिवसेना (उबाठा) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर उनके चचेरे भाई राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के साथ गठबंधन की संभावना को खत्म करने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

Image

लोग जो चाहते हैं, वही होगा: उद्धव ठाकरे

Photo : ANI

Mumbai: शिवसेना (उबाठा) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पार्टी के स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि लोग जो चाहते हैं, वही होगा। हम देखेंगे कि यह कैसे किया जाता है। भाजपा और शिंदे सेना नहीं चाहती कि मराठी पार्टियां एकजुट हों। अगर आप ठाकरे ब्रांड को खत्म करने की कोशिश करेंगे, तो हम भाजपा को खत्म कर देंगे...राज्य में हिंदी को किसी भी कीमत पर थोपने की इजाजत नहीं दी जाएगी। भाजपा निकाय चुनावों की पूर्व संध्या पर मराठी और हिंदी भाषियों के बीच विभाजन पैदा करना चाहती है।

इससे पहले शिवसेना (उबाठा) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर उनके चचेरे भाई राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के साथ गठबंधन की संभावना को खत्म करने की कोशिश करने का आरोप लगाया, जबकि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हिंदुत्व को त्यागने पर ठाकरे पर निशाना साधा। उद्धव ने हिंदी फिल्म ‘प्रहार’ का एक संवाद बोलते हुए गद्दारों को चुनौती दी। उद्धव, शिंदे के नेतृत्व वाले समूह को गद्दार कहते हैं, जो तीन वर्ष पहले उन्हें छोड़कर राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल हो गया था।

एम्बुलेंस लेकर आएं, क्योंकि आपका भी यही हश्र होगा: ठाकरे

उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे दोनों ने ही 1966 में बाल ठाकरे द्वारा स्थापित शिवसेना के 59वें स्थापना दिवस का जश्न मनाने के लिए मुंबई में अपनी पार्टियों की रैलियों को संबोधित किया। शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना का कार्यक्रम वर्ली के एनएससीआई डोम में आयोजित किया गया, जबकि शिवसेना (उबाठा) की रैली सायन क्षेत्र के षणमुखानंद हॉल में हुई। प्रहार के मशहूर संवाद को दोहराते हुए ठाकरे ने कहा कि फिल्म में नाना पाटेकर की तरह, मैं इन गद्दारों के सामने खड़ा हूं और उनसे कह रहा हूं, आओ, मुझे मार दो। ठाकरे ने ‘त्रिशूल’ फिल्म का नाम लिए बिना कहा कि अगर आप मुझ पर हमला करने की हिम्मत करते हैं, तो अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म की तरह एम्बुलेंस लेकर आएं, क्योंकि आपका भी यही हश्र होगा।

शिंदे ने ठाकरे पर साधा निशाना

शिंदे ने वर्ली में रैली के दौरान पलटवार करते हुए कहा कि सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें करना काफी नहीं है। आपको कलाइयों में ताकत की जरूरत है। उद्धव ठाकरे ने भरोसा जताया कि उनकी पार्टी मुंबई नगर निकाय पर अपना कब्जा बरकरार रखेगी। ठाकरे ने दावा किया कि भाजपा के पास अपनी कोई विरासत नहीं है और उसे सरदार वल्लभभाई पटेल की एक विशाल प्रतिमा स्थापित करनी पड़ी, जिन्होंने देश के गृह मंत्री रहते हुए आरएसएस पर प्रतिबंध लगाया था।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article