देश

BJP की बी टीम की तरह है मुंबई की सपा- अखिलेश की पार्टी ने जब MVA से अलग होने का किया ऐलान तो बोले आदित्य ठाकरे

महाराष्ट्र में विपक्षी एमवीए गठबंधन को बड़ी हार मिली है। जिसके बाद से गठबंधन के नेता एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते दिख रहे हैं, अबू आजमी के बयान पर अब आदित्य ठाकरे ने पलटवार किया है।

Image

एक कार्यक्रम के दौरान शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • आदित्य ठाकरे का सपा पर बड़ा पलटवार
  • मुंबई सपा को बता दिया बीजेपी की बी टीम
  • सपा नेता अबू आजमी के बयान पर किया पलटवार

महाराष्ट्र में हार के बाद एमवीएम में हंगामा मचा हुआ है। पार्टियां एक दूसरे पर ही हमला बोल रहा है। शिवसेना उद्धव गुट के नेता आदित्य ठाकरे ने अखिलेश यादव की पार्टी समाजवादी पार्टी को घेरते हुए कहा कि महाराष्ट्र सपा, बीजेपी की बी टीम की तरह काम करती है।

ऐसा क्यों बोले आदित्य ठाकरे

आदित्य ठाकरे की यह टिप्पणी ऐसे समय आयी है, जब 1992 में बाबरी मस्जिद ढहाने की प्रशंसा करने वाली उद्धव ठाकरे के एक सहयोगी की एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर अखिलेश यादव नीत पार्टी ने एमवीए छोड़ने की बात कही थी। ठाकरे ने संवाददाताओं से कहा- ‘‘कभी-कभी सपा की प्रदेश इकाई भाजपा की बी टीम की तरह काम करती है। (सपा के राष्ट्रीय प्रमुख) अखिलेश यादवजी (भाजपा के खिलाफ) लड़ाई लड़ रहे हैं। लेकिन मुझसे यह मत कहलवाइये कि हालिया (विधानसभा) चुनाव में प्रदेश सपा ने किसकी मदद की।’’

क्या बोले थे अबू आजमी

शनिवार को सपा की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख अबू आजमी ने बाबरी मस्जिद ढहाने को लेकर एक अखबार के विज्ञापन और विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) मिलिंद नार्वेकर के ‘एक्स’ पर उससे जुड़े एक पोस्ट को लेकर शिवसेना (उबाठा) पर निशाना साधा था। आजमी ने सवाल किया था, ‘‘अगर महा विकास आघाडी में कोई भी ऐसी भाषा बोलता है, तो भाजपा और उनके बीच क्या अंतर है? हमें उनके साथ क्यों रहना चाहिए?’’

आदित्य ठाकरे का पलटवार

पलटवार करते हुए ठाकरे ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी का हिंदुत्व सर्व समावेशी है। वर्ली से विधायक एवं राज्य के पूर्व मंत्री ठाकरे ने कहा, ‘‘भाजपा 'सबका साथ, सबका विकास' की बात करती है, जबकि हम इसे ज़मीन पर करते हैं। उद्धव ठाकरे सभी को साथ लेकर चलते हैं और महाराष्ट्र के लोगों ने यह देखा है।’’

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article