Mumbai Police: पीएम मोदी इन दिनों विदेश दौरे पर है। दो दिवसीय फ्रांस दौरे के बाद, वो आज अमेरिका यात्रा को रवाना हो जाएंगे। इसी बीच मुंबई पुलिस ने बड़ी जानकारी साझा करते हुए ये बताया है एक चेतावनी में दावा किया गया है कि पीएम मोदी के विमान पर आतंकी हमला हो सकता है।
पीएम मोदी के विमान पर हमला कर सकते हैं आतंकवादी
मुंबई पुलिस ने कहा है कि '11 फरवरी को मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में एक कॉल आई जिसमें चेतावनी दी गई कि आतंकवादी प्रधानमंत्री मोदी के विमान पर हमला कर सकते हैं क्योंकि वह आधिकारिक विदेश यात्रा पर जा रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अन्य एजेंसियों को सूचित किया और जांच शुरू कर दी है।'
मुंबई में एक व्यक्ति ने किया पुलिस को फोन
मुंबई में एक व्यक्ति ने पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन कर दावा किया कि आतंकवादी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विदेश यात्रा के दौरान उनके विमान पर हमला कर सकते हैं। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह कॉल मंगलवार को आई थी, जिसके बाद पुलिस ने अन्य एजेंसियों को सूचित कर जांच शुरू की।
'पीएम मोदी के विमान पर हो सकता है आतंकी हमला'
प्रधानमंत्री मोदी फिलहाल फ्रांस की यात्रा पर हैं, जहां से वह अमेरिका जाएंगे। अधिकारी ने कहा कि फोन करने वाले ने दावा किया कि आतंकवादी प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा के दौरान उनके विमान पर हमला कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि नियंत्रण कक्ष को धमकियों के संबंध में एक ही नंबर से कई अलग-अलग कॉल आई।
अधिकारी ने कहा कि कॉल करने वाले के मानसिक रूप से अस्थिर होने का संदेह है। उन्होंने कहा कि पुलिस सतर्क है और मामले की जांच कर रही है।
