देश

मुंबई में सिर्फ मुसलमानों के लिए आशियाना बना रहे बिल्डरों पर बड़ी कार्रवाई, नाम दिया था 'हलाल' सोसायटी

Mumbai Halal Controversy: मीरा भायंदर नगर निगम (MBMC) ने धर्म आधारित आवास परियोजनाओं को बढ़ावा देने के आरोपी बिल्डरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।

Image

हलाल सोसायटी (Photo- Times Now)

MBMC Action on Halal Township: मुंबई में सिर्फ मुसलमानों के लिए घर बनाने के लिए अलग सोसायटी खड़े करने पर बिल्डरों पर सख्त एक्शन लिया गया है। मीरा भायंदर नगर निगम (MBMC) ने धर्म आधारित आवास परियोजनाओं को बढ़ावा देने के आरोपी बिल्डरों को नोटिस जारी किए हैं।

म्युनिसिपल कारपोरेशन ने हलाल सोसायटी नामक टाउनशिप पर आरोप लगाया कि ये केवल मुस्लिम धर्म के खरीदारों को ही मकान बेचने का काम कर रही है। इसको लेकर मीरा रोड के दो बिल्डरों को MBMC ने नोटिस जारी किया है।

इन बिल्डरों को जारी हुए नोटिस

Qibla फेसिंग की एडवर्टाइजमेंट करने वाले लीना ग्रुप के मालिक और आर्किटेक्ट को नोटिस जारी हुए हैं। साथ ही आर आर बिल्डर्स के मालिक और आर्किटेक्ट्स को भी नोटिस भेजा गया है.

नोटिस में कही गई ये बात

नोटिस में लिखा गया है कि उक्त विज्ञापन भारत के संविधान के अनुच्छेद 14 और 15 का उल्लंघन करता है और मौलिक अधिकारों का भी उल्लंघन करता है और धार्मिक दरार पैदा करता है।

MBMC ने बिल्डरों को ऐसे विज्ञापन तुरंत बंद करने का निर्देश दिया और उनसे इस मामले पर स्पष्टीकरण देने को कहा। नोटिस में चेतावनी दी गई है कि अगर बिल्डर संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं देते हैं, तो नगर निगम उनकी परियोजनाओं को दी गई अनुमति वापस ले लेगा।

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने उठाया मामला

बता दें कि केवल मुसलमानों के लिए बनाए जा रहे टाउनशिप पर बवाल खड़ा हो गया है। यह मामला राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) द्वारा टाउनशिप विकसित करने की योजना पर संज्ञान लेने के बाद सामने आया। आयोग को एक NGO ने इसकी शिकायत की थी। मामले पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर जांच की मांग की गई थी।

Rakesh Kamal Trivedi
राकेश त्रिवेदीauthor

20 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ टीवी पत्रकारिता में सक्रिय, वर्तमान में TIMES NOW नवभारत में न्यूज़ एडिटर। क्राइम और इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज़्म में मजबूत पकड़ के साथ महाराष्ट्र की राजनीति और हाई-इम्पैक्ट राष्ट्रीय खबरों पर गहरी नज़र। डेटा-ड्रिवन रिसर्च, निर्भीक सवाल, ऑन-ग्राउंड एक्सपीरियंस और बेबाक विश्लेषण का संतुलित मिश्रण उनकी शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें