देश

Tahawwur Rana: 26/11 मुम्बई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा आएगा भारत, अमेरिका से मिली हरी झंडी

Tahawwur Rana Extradition: 26/11 मुम्बई आतंकी हमलों में शामिल पाकिस्तान मूल के कनाडाई व्यापारी तहव्वुर राणा को जल्द ही भारत सौंपा जा सकता है।

Image

तहव्वुर राणा प्रत्यर्पण

Tahawwur Rana Extradition:तहव्वुर राणा के मामले पर भारत को बड़ी सफलता हासिल हुई है बताते हैं कि भारत ने अमेरिका से तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण मांगा था राणा ने अमेरिकी कोर्ट में याचिका दायर करके प्रत्यर्पण को रोकने की मांग की थी, मगर कोर्ट से उसे राहत नहीं मिली यानी राणा के भारत प्रत्यर्पण का रास्ता साफ हो गया है।

अब भारत ने उसे यहां लाने की प्रक्रिया तेज कर दी है गौर हो कि राणा मुंबई में 2008 में हुए आतंकी हमले का मास्टरमाइंड है।2008 में पाकिस्तान से आए लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकियों ने तकरीबन 60 घंटे तक मुंबई को बंधक बनाए रखा था।

आतंकी हमले में मरने वाले लोगों में 26 विदेशी नागरिक भी थे

आतंकियों ने इस दौरान 160 से ज्यादा लोगों की जान ले ली थी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने नौ आतंकियों को मौके पर ढेर कर दिया था, मुंबई आतंकी हमले में मरने वाले लोगों में 26 विदेशी नागरिक भी थे।

एक आतंकी अजमल कसाब जिंदा पकड़ा गया था

वहीं इस हमले में एक आतंकी अजमल कसाब जिंदा पकड़ा गया था जिसे बाद में फांसी दे दी गई थी। 26/11 मुम्बई आतंकी हमलों के लगभग एक साल बाद एफबीआई ने शिकागो में राणा को गिरफ्तार किया था मुम्बई हमलों के लिए राणा और उसके साथी डेविड कोलमैन हेडली ने मिलकर जगहों की रेकी की थी और पाकिस्तान के आतंकवादियों को हमले को अंजाम देने के लिए एक खाका तैयार किया था और उसे अंजाम दिया था।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें