दुनिया

लश्कर-ए-तैयबा आतंकवादी हाफ़िज़ अब्दुल रहमान मक्की की मौत, मुंबई हमलों से था कनेक्शन

भारत में मुंबई हमलों के कथित मास्टरमाइंड हाफिज सईद के रिश्तेदार और प्रतिबंधित जमात-उद-दावा के उप प्रमुख हाफिज अब्दुल रहमान मक्की का दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। हाफिज अब्दुल रहमान मक्की एक वांछित लश्कर-ए-तैयबा आतंकवादी था, जो लश्कर-ए-तैयबा नेता हाफिज सईद का साला भी है।

Image

आतंकवादी हाफ़िज़ अब्दुल रहमान मक्की की मौत

Photo : Twitter

पाकिस्तान: भारत में मुंबई हमलों के कथित मास्टरमाइंड हाफिज सईद के रिश्तेदार और प्रतिबंधित जमात-उद-दावा के उप प्रमुख हाफिज अब्दुल रहमान मक्की की शुक्रवार को यहां दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। जमात-उद-दावा (जेयूडी) के अनुसार, प्रोफेसर अब्दुल रहमान मक्की पिछले कुछ दिनों से बीमार था और लाहौर के एक निजी अस्पताल में उच्च मधुमेह के कारण उसका इलाज हो रहा था। जेयूडी के एक अधिकारी ने बताया कि मक्की को आज सुबह दिल का दौरा पड़ा और उसने अस्पताल में अंतिम सांस ली।

जेयूडी प्रमुख हाफिज सईद के रिश्तेदार मक्की को आतंकवाद रोधी अदालत ने 2020 में आतंकवाद के वित्तपोषण के मामले में छह महीने की कैद की सजा सुनाई थी। मक्की जेयूडी का उप प्रमुख था और आतंकवाद के वित्तपोषण के मामले में सजा सुनाए जाने के बाद से उसकी अधिक चर्चा नहीं हुई।

पाकिस्तान मुत्तहिदा मुस्लिम लीग (पीएमएमएल) ने एक बयान में कहा कि मक्की पाकिस्तानी विचारधारा का समर्थक था। मक्की को 2023 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा वैश्विक आतंकवादी घोषित किया गया था, जिसके तहत उसकी संपत्ति जब्त की गई, यात्रा पर प्रतिबंध लगाया गया और हथियार पर प्रतिबंध लगाए गए।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article