देश

Mukhtar Ansari Death: माफिया मुख्तार अंसारी की मौत पर सपा ने जताया दुख, जानें क्या कहा

Mukhtar Ansari Death: माफिया मुख्तार अंसारी के निधन के बाद अब कई नेताओं की प्रतिक्रिया आना शुरू हो गई है। समाजवादी पार्टी ने पूर्व विधायक के निधन पर पहली प्रतिक्रिया दी है, जबकि पप्पू यादव ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मुख्तार अंसारी के निधन पर दुख जताया है।

Image

माफिया मुख्तार अंसारी की मौत पर सपा ने दी प्रतिक्रिया

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Mukhtar Ansari Dead: माफिया से नेता बने मुख्तार अंसारी की बृहस्पतिवार को बांदा मेडिकल कॉलेज में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने के बाद अंसारी को जिला जेल से अस्पताल लाया गया था। बांदा मेडिकल कॉलेज ने बताया कि 'मेडिकल कॉलेज में दिल का दौरा पड़ने से अंसारी की मौत हो गई।' इससे पहले प्रमुख सचिव सूचना संजय प्रसाद ने इस बात की पुष्टि की थी कि अंसारी को तबीयत खराब होने के कारण दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

माफिया मुख्तार अंसारी के निधन पर सपा नेता आईपी सिंह ने कहा कि 'चुनाव से पहले योगी आदित्यनाथ सरकार ने STF और जेल प्रशासन द्वारा गहरी साजिश को अंजाम दिया है।' वहीं सपा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि 'पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी का इंतकाल, दुःखद। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहने का संबल प्राप्त हो। विनम्र श्रद्धांजलि।'

वहीं पूर्व सांसद पप्पू यादव ने मुख्तार अंसारी की मौत पर कहा कि पूर्व विधायक मुख़्तार अंसारी जी की सांस्थानिक हत्या... कानून, संविधान, नैसर्गिक न्याय को दफन कर देने जैसा है।

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने लिखा- यूपी से पूर्व विधायक श्री मुख्तार अंसारी के इंतकाल का दुःखद समाचार मिला। परवरदिगार से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति तथा शोकाकुल परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article