देश

MP के बीजेपी विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी हेमा मालिनी को लेकर ये क्या बोल गए-Video

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Aug 2, 2023, 04:17 PM IST

MP News: मध्य प्रदेश के दमोह के जबेरा विधानसभा से बीजेपी विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी ने सड़कों की तुलना अभिनेत्री हेमा मालिनी के गालों से कर डाली साथ ही उन्होंने कैटरीना कैफ का भी जिक्र किया।

मध्य प्रदेश के दमोह जिले की जबेरा विधानसभा से बीजेपी विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह सड़कों की तुलना हेमा मालनी के गालों और कैटरीना कैफ से करते नजर आ रहे हैं।यह वीडियो तीन दिन पहले जबेरा विधानसभा में विधायक की विकास यात्रा के दौरान कलेहरा में सड़क निर्माण के भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम का बताया जा रहा है और इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।

वीडियो में जबेरा विधायक कह रहे हैं कि उन्होंने लालू से पूछा कि यहां आपकी सड़क कैसी है तो उन्होंने कहा कि यहां गड्ढे ही गड्ढे हैं, आप हमें मुख्यमंत्री बनाओ तो हम सड़कें हेमा मालनी के गालों जितनी चिकनी बना देंगे।

विधायक धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि कैटरीना कैफ भी पुरानी हो गई हैं

हेमा मालनी का समय बीत चुका है, ये अच्छी चिकनी सड़क बनेगी, जो हीरोइन अब ठीक चल रही है, तो किसी ने कैटरीना कैफ का नाम ले लिया, जिस पर विधायक धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि कैटरीना कैफ भी पुरानी हो गई हैं। कहने का मतलब यह है कि यह सड़क इतनी अच्छी होगी, आप सोच भी नहीं सकते। इसके बाद ठेकेदार को बुलाया गया और वर्क ऑर्डर जारी कर सड़क का काम जल्द शुरू करने को कहा गया।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

CJP का बड़ा ऐलान, 15 अगस्त से देशभर के गांवों में सरकारी स्कूल सुधारने का अभियान

CJP का बड़ा ऐलान, 15 अगस्त से देशभर के गांवों में सरकारी स्कूल सुधारने का अभियान

दान चोरी विवाद के बीच राम मंदिर CEO पद के लिए 18 उम्मीदवार, अयोध्या में आज से इंटरव्यू शुरू

दान चोरी विवाद के बीच राम मंदिर CEO पद के लिए 18 उम्मीदवार, अयोध्या में आज से इंटरव्यू शुरू

'इतिहास उन्हें सबसे प्रभावशाली प्रधानमंत्री के रूप में याद रखेगा', मनमोहन सिंह पर सोनिया गांधी का आर्टिकल; PM मोदी पर जमकर निशाना

'इतिहास उन्हें सबसे प्रभावशाली प्रधानमंत्री के रूप में याद रखेगा', मनमोहन सिंह पर सोनिया गांधी का आर्टिकल; PM मोदी पर जमकर निशाना

आज की ताजा खबर, 11 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: भाजपा का छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड बंद आज, JMM बोली- नहीं होगा कोई असर, सीएम सोरन ने कहा- मिलकर समस्या का निकालेंगे समाधान

आज की ताजा खबर, 11 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: भाजपा का छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड बंद आज, JMM बोली- नहीं होगा कोई असर, सीएम सोरन ने कहा- मिलकर समस्या का निकालेंगे समाधान

झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज का अभिजीत दीपके ने किया विरोध, अस्पताल में भर्ती देवेंद्र नाथ महतो से वीडियो कॉल पर की बात

झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज का अभिजीत दीपके ने किया विरोध, अस्पताल में भर्ती देवेंद्र नाथ महतो से वीडियो कॉल पर की बात