देश

बिहार के 6 हवाई अड्डों के विकास के लिए राज्य सरकार और AAI के बीच MoU साइन

बिहार के 6 हवाई अड्डों के विकास हेतु बिहार सरकार एवं एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के मध्य समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

Image

हवाई संपर्क को सुदृढ़ करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम

Bihar Airports News: नई दिल्ली स्थित बिहार निवास में मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा की उपस्थिति में बिहार सरकार एवं एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के बीच छह हवाईअड्डों के विकास हेतु एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।गौरतलब है कि बिहार सरकार के स्वामित्व वाले पांच हवाईअड्डे-बीरपुर, वाल्मीकिनगर, सहारसा, मधुबनी और मुंगेर तथा एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के स्वामित्व वाला मुजफ्फरपुर हवाईअड्डा, भारत सरकार की 'उड़ान' योजना के अंतर्गत चिन्हित किए गए हैं।

नागर विमानन मंत्रालय द्वारा प्रत्येक हवाईअड्डे के लिए ₹25 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है। बिहार सरकार द्वारा इन सभी छह हवाईअड्डों के लिए पूर्व-अव्यवहार्यता अध्ययन (Pre-Feasibility Study) करवाया गया था। इसके उपरांत, बिहार मंत्रिपरिषद की स्वीकृति प्राप्त होने के पश्चात आज यह MoU संपन्न हुआ।

समझौता ज्ञापन पर AAI की ओर से कार्यपालक निदेशक अनामी पाण्डेय एवं बिहार सरकार की ओर से निदेशक नागरिक उड्डयन डॉ. निलेश रामचंद्र देवरे ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर बिहार सरकार की ओर से माननीय मुख्य सचिव एवं कुंदन कुमार (स्थानिक आयुक्त, बिहार), तथा AAI की ओर से सदस्य (वित्त) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

हवाई संपर्क को सुदृढ़ करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम

यह समझौता राज्य में क्षेत्रीय हवाई संपर्क को सुदृढ़ करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है और इससे बिहार के दूरवर्ती क्षेत्रों का भी तीव्र आर्थिक एवं सामाजिक विकास सुनिश्चित होगा।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article