देश

माता-पिता मेरे लिए भगवान हैं, रोहिणी आचार्य हुईं इमोशनल, पापा लालू यादव को डोनेट करेंगी किडनी

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Nov 12, 2022, 12:15 AM IST

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) काफी बीमार चल रहे हैं। डॉक्टरों ने उन्हें किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह दी है। बेटी रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) ने किडनी डोनेट (Kidney Donation) करने का फैसला किया है। उन्होंने अपने पापा लालू प्रसाद को लेकर ट्विटर पर भावुक नोट लिखा है।

Image

लालू यादव के लिए बेटी रोहिणी ने लिखा इमोशनल नोट

Photo : Twitter

पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, देश के पूर्व रेल मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) इन दिनों काफी बीमार चल रहे हैं। उनकी बेटी रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) अपने बीमार पिता को एक किडनी दान (Kidney Donation) करेंगी। इससे पहले रोहिणी ने शुक्रवार (11 नवंबर) को अपने माता-पिता के लिए अपने प्यार का इजहार करते हुए एक भावनात्मक नोट लिखा। ट्वीट्स की एक सीरीज में रोहिणी आचार्य ने अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए अपने पिता के साथ बचपन की एक शेयर की।

रोहिणी आचार्य ने ट्विटर पर लिखा कि मां-पिता मेरे लिए भगवान हैं। मैं उनके लिए कुछ भी कर सकती हूं। आप सबों के शुभकामनाओं ने मुझे और मजबूत बनाया है। मैं आप सबके प्रति दिल से आभार प्रकट करती हूं। आप सब का विशेष प्यार और सम्मान मिल रहा है। मैं भावुक हो गयी हूं। आप सबको दिल से आभार कहना चाहती हूं।

उन्होंने आगे लिखा, जिस पिता ने इस दुनिया में मुझे आवाज दी। जो मेरे सबकुछ हैं, उनके लिए अगर मैं अपने जीवन का छोटा सा भी योगदान दे पाती हूं तो मेरा परम सौभाग्य होगा। धरती पर भगवान मा पिता होते है इनकी पूजा सेवा हर बच्चों का फर्ज है। मेरा तो मानना है की ये तो बस एक छोटा सा मांस का टुकड़ा है जो मैं अपने पापा के लिए देना चाहती हूं। पापा के लिए मैं कुछ भी कर सकती हूं। आप सब दुआ कीजिए की सब बेहतर तरीके से हो जाये, और पापा फिर से आप सभी लोगों की आवाज बुलंद करे। शुभकामनाओं के लिए पुनः एक बार आप सबका आभार।

Lalu Prasad Yadav

बेटियों के साथ बीमार लालू प्रसाद यादव

74 वर्षीय आरजेडी सुप्रीमो लालू का पिछले काफी समय से इलाज चल रहा है। भ्रष्टाचार के विभिन्न मामलों में जेल की सजा काटते हुए लालू यादव को इलाज के लिए दिल्ली और रांची के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे लालू यादव को किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह दी गई थी। लालू फिलहाल दिल्ली में हैं और जमानत पर बाहर हैं। चारा के मामलों में शामिल होने के कारण उन्हें जेल हो चुकी है और इलाज के लिए दिल्ली और रांची में कई बार अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रोहिणी आचार्य ने अपने पिता को नया जीवन देने के लिए अपनी किडनी देने का फैसला किया है।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article