देश

Mr Gujarat:माउंट आबू के मोहम्मद आरिफ ने बॉडी बिल्डिंग में जीता मिस्टर गुजरात का खिताब

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 12, 2023, 03:55 PM IST

माउंट आबू के निवासी मोहम्मद आरिफ पुत्र जमील अहमद ने खेलों में माउंट आबू का नाम रोशन किया है मोहम्मद आरिफ देश के कई राज्यों में पावरलिफ्टिंग का खेल जीत चुके राष्ट्रीय स्तर पर भी कई गोल्ड मेडल प्राप्त किए मोहम्मद आरिफ ने पावर लिफ्टिंग में अब तक 37 गोल्ड मेडल जीते हैं।

माउंट आबू के मोहम्मद आरिफ ने बॉडी बिल्डिंग में जीता मिस्टर गुजरात का खिताब और गोल्ड मेडल अब तक पावरलिफ्टिंग में जीत चुके हैं 37 गोल्ड मेडल एशिया में पावरलिफ्टिंग में जीता था 1918 में सिल्वर मेडल अब बढ़ रहे हैं बॉडी बिल्डिंग के खिताब जीतने की ओर बॉडी बिल्डिंग में मिस्टर इंडिया के प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन 17 अट्ठारह मार्च को दिल्ली में होगी प्रतियोगिता

वहीं दो हजार अट्ठारह में एशिया का सिल्वर मेडल जीता अब मोहम्मद आरिफ मैं अपना खेल बदल लिया और वह पिछले 2 सालों से बॉडी बिल्डिंग के लिए तैयारी कर रहे हैं इस वर्ष उन्होंने अभी गुजरात मैं हुए बॉडी बिल्डिंग के मिस्टर गुजरात प्रतियोगिता में भाग लेकर गोल्ड मेडल जीता और इनका चयन आगामी 17-18 मार्च को दिल्ली में होने वाले बॉडी बिल्डिंग में मिस्टर इंडिया के लिए चयन हो गया इस प्रकार इन्होंने माउंट आबू का नाम रोशन किया माउंट आबू के लोगों ने इनके चयन की काफी प्रशंसा की

मोहम्मद आरिफ बताते हैं कि 2014 में पावर लिफ्टिंग के लिए प्रतियोगिताओं में भाग लेने का सौभाग्य मिला 2018 तक एशिया का सिल्वर मेडल जीत चुके हैं अब आरिफ बॉडी बिल्डिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ने का कार्य करें और इस बार भी मिस्टर इंडिया में चयन हो ऐसी उनकी पूरी तैयारी है

मोहम्मद आरिफ ने बताया कि वो 7 बार चैंपियन के रूप में स्ट्रांग मैन टाइटल के रूप में खिताब जीत चुके हैं, उन्हें 38 बार जहां गोल्ड मेडल मिले 6 सिल्वर मेडल और तीन कांस्य मेडल भी मिले

मोहम्मद आरिफ इंडिया में इंदौर राजकोट सूरत जम्मू-कश्मीर दिल्ली मुंबई उदयपुर जोधपुर बीकानेर सहित देश के कोने कोने में राज्य स्तर व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपना जलवा दिखा चुके हैं

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article