देश

CDS जनरल अनिल चौहान को मिला एक्सटेंशन, 30 मई 2026 तक बढ़ा कार्यकाल; क्‍या थी वजह?

केंद्र सरकार ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान के कार्यकाल को बढ़ा दिया है। अब वे 30 मई 2026 तक या फिर अगले आदेश तक इस पद पर बने रहेंगे। 1981 में सेना में कमीशन प्राप्त करने वाले जनरल चौहान का करियर कई अहम कमांड और स्टाफ नियुक्तियों से जुड़ा रहा है।

Image

केंद्र सरकार ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान के कार्यकाल को बढ़ा दिया है। (फोटो सोर्स: PTI)

Photo : PTI

केंद्र सरकार ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान के कार्यकाल को बढ़ा दिया है। अब वे 30 मई 2026 तक या फिर अगले आदेश तक इस पद पर बने रहेंगे। 1981 में सेना में कमीशन प्राप्त करने वाले जनरल चौहान का करियर कई अहम कमांड और स्टाफ नियुक्तियों से जुड़ा रहा है।

राष्ट्र की सेवा में उनके योगदान के लिए उन्हें परम विशिष्ट सेवा मेडल, उत्तम युद्ध सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल, सेना मेडल और विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जा चुका है। वे 30 सितंबर 2022 से CDS की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

CDS को क्यों मिला एक्सटेंशन?

मौजूदा सुरक्षा परिदृश्य, चीन और पाकिस्तान की चुनौतियां, और आधुनिक युद्ध की बदलती जरूरतों के मद्देनजर उनका एक्सटेंशन भारतीय रक्षा व्यवस्था के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अनिल चौहान भी लेफ्टिनेंट पद से रियाटर हुए थे। इसके बाद सरकार ने उन्हें सीडीएस बनाया। उन्होंने 30 सितंबर 2022 को सीडीएस का पद संभाला था।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article