देश

Modi Cabinet 2024 Full List 2024: मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में कितने कैबिनेट मिनिस्टर, देखिए लिस्ट

Modi cabinet 2024 Full List 2024 in Hindi(मोदी कैबिनेट 2024 पूरी सूची 2024 ): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में कुल 30 कैबिनेट मंत्री बनाए गए है। देखिए कैबिनेट मंत्रियों की सूची।

Image

Modi Cabinet 2024 Full List 2024: मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में कितने कैबिनेट मिनिस्टर, देखिए लिस्ट

Cabinet Ministers Full List 2024( कैबिनेट मंत्रियों की पूरी सूची 2024 ): नरेंद्र मोदी ने रविवार को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल में 70 से ज्यादा मंत्रियों को शामिल किया गया है। मोदी के अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गड़करी, निर्मला सीतारमण, जे पी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान, एस जयशंकर, मनोहर लाल खट्टर, पीयूष गोयल सहित कई अन्य नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने पांच साल बाद ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में वापसी की है।

मोदी सरकार में कितने कैबिनेट मंत्री

1.राजनाथ सिंहकैबिनेट मंत्री
2.अमित शाहकैबिनेट मंत्री
3.नितिन गडकरीकैबिनेट मंत्री
4.निर्मला सीतारमणकैबिनेट मंत्री
5.एस जयशंकरकैबिनेट मंत्री
6.प्रहलाद जोशीकैबिनेट मंत्री
7.पीयूष गोयलकैबिनेट मंत्री
8.जुएल ओरांवकैबिनेट मंत्री
9.भूपेंद्र यादवकैबिनेट मंत्री
10मनसुख मंडावियाकैबिनेट मंत्री
11.शिवराज सिंह चौहानकैबिनेट मंत्री
12.अश्वनी वैष्णवकैबिनेट मंत्री
13.जेपी नड्डाकैबिनेट मंत्री
14.मनोहर लाल खट्टरकैबिनेट मंत्री
15.सर्वानंद सोनोवालकैबिनेट मंत्री
16.किरन रिजिजूकैबिनेट मंत्री
17.जी किशन रेड्डीकैबिनेट मंत्री
18.हरदीप पुरीकैबिनेट मंत्री
19.गिरिराज सिंहकैबिनेट मंत्री
20.अन्नपूर्णा देवीकैबिनेट मंत्री
21.सीआर पाटिलकैबिनेट मंत्री
22.धर्मेंद्र प्रधानकैबिनेट मंत्री
23.गजेंद्र सिंह शेखावतकैबिनेट मंत्री
24.ज्योतिरादित्य सिंधियाकैबिनेट मंत्री
25.राममोहन नायडूकैबिनेट मंत्री
26.ललन सिंहकैबिनेट मंत्री
27.चिराग पासवानकैबिनेट मंत्री
28.एचडी कुमारस्वामीकैबिनेट मंत्री
29.जीतन राम मांझीकैबिनेट मंत्री
30. डॉ. विरेंद्र कुमारकैबिनेट मंत्री

2014 से लगातार नरेंद्र मोदी हैं देश के प्रधानमंत्री

मोदी 2014 में लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद पहली बार देश के प्रधानमंत्री बने थे। इसके बाद 17वीं लोकसभा के चुनाव में भारी बहुमत से जीत के बाद वह लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री बने। साल 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत हासिल नहीं कर पाई है। उसे 240 सीटें मिली हैं। हालांकि, भाजपा नीत राजग ने 293 सीटों के साथ बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया। इसके बाद राजग की बैठक में मोदी को पिछले दिनों भाजपा और राजग संसदीय दल का नेता चुना गया था

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article