देश

'मोदी ने भारत को दिया धोखा', बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कारण बताकर किया दावा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 16, 2022, 03:44 PM IST

Subramanian Swamy: सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट कर कह कि मोदी ने एससीओ की बैठक में जाकर भारत के राष्ट्रीय हित के साथ धोखा किया, जबकि शी जिनपिंग ने लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश को चीन के हिस्से के रूप में दिखाने वाले कार्यक्रम में चीनी नक्शे बांटे और 'आधिकारिक' एटलस में चीनी नामों के साथ! भारत को फाइनल किक: रूस ने अपने नक्शे में चीनी नामों को अपनाया!

Image

बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी। (File Photo)

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  1. मोदी ने भारत को दिया धोखा- सुब्रमण्यम स्वामी
  2. रूस ने अपने नक्शे में चीनी नामों को अपनाया- सुब्रमण्यम स्वामी
  3. पिछले महीने शिखर सम्मेलन में मिले थे मोदी-जिनपिंग

Subramanian Swamy: बीजेपी (BJP) के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) पर उज्बेकिस्तान में एससीओ की बैठक में भाग लेकर भारत के राष्ट्रीय हितों को 'धोखा' देने का आरोप लगाया। दरअसल पीएम मोदी ने पिछले महीने शिखर सम्मेलन में चीन (China) के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की थी। हालांकि मोदी और शी व्यक्तिगत रूप से द्विपक्षीय आधार पर नहीं मिले, भले ही दोनों नेताओं ने एक-दूसरे के साथ खड़े होकर मंच साझा किया।

मोदी ने भारत को दिया धोखा- सुब्रमण्यम स्वामी

रूस ने अपने नक्शे में चीनी नामों को अपनाया- सुब्रमण्यम स्वामी

सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट कर कह कि मोदी ने एससीओ की बैठक में जाकर भारत के राष्ट्रीय हित के साथ धोखा किया, जबकि शी जिनपिंग ने लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश को चीन के हिस्से के रूप में दिखाने वाले कार्यक्रम में चीनी नक्शे बांटे और वह भी'आधिकारिक' एटलस में चीनी नामों के साथ! भारत को फाइनल किक: रूस ने अपने नक्शे में चीनी नामों को अपनाया!

सुब्रमण्यम स्वामी ने ये भी कहा कि भारत को चल रहे सीमा संघर्ष के संबंध में सभी संभव आयामों में युद्ध के लिए तैयार रहना चाहिए। इस महीने की शुरुआत में विदेश मंत्रालय ने कहा था कि पूर्वी लद्दाख में स्थिति अभी सामान्य नहीं हुई है। भारतीय विदेश मंत्रालय का ये बयान चीनी दूत सुन वेइदॉन्ग की उस दावे के बाद आया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि पूर्वी लद्दाख में स्थिति समग्र रूप से स्थिर है, क्योंकि दोनों पक्ष आपातकालीन प्रतिक्रिया से चले गए हैं। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि स्थिति को पूरी तरह सामान्य करने के लिए कुछ कदम उठाने की जरूरत है।

पीएम मोदी ने शिखर सम्मेलन के इतर रूस के व्लादिमीर पुतिन, ईरान के इब्राहिम रायसी, उज्बेकिस्तान के शवकत मिर्जियोयेव और तुर्की के रेसेप तईप एर्दोगन से अलग-अलग मुलाकात की थी।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article