देश

Cabinet Ministers Portfolio List 2024: मोदी सरकार 3.0 में मंत्रियों के विभागों का हो गया बंटवारा, शाह को गृह-राजनाथ को रक्षा; जानें किसे क्या मिला

Modi 3.0 Cabinet Ministers Portfolio List 2024: मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में 72 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली, जिनके विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। मोदी के अलावा राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, जेपी नड्डा, समेत कई दिग्गजों को राष्ट्रपति ने शपथ दिलाई। आपको रिपोर्ट में बताते हैं कि किसे कौन सा विभाग मिला।

Image

किस मंत्री को क्या जिम्मेदारी मिली?

Photo : Times Now Digital

Modi 3.0 Cabinet Ministers Portfolio List 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के तीसरे कार्यकाल में 72 सदस्यीय मंत्रिपरिषद ने रविवार को शपथ ली। जिनके विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। सोमवार की शाम पीएम मोदी ने पहली कैबिनेट बैठक की। जिसमें मंत्रियों के विभागों के बारे में चर्चा हुई। मोदी के अलावा राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान समेत भाजपा और एनडीए में शामिल दलों के नेताओं ने शपथ ली। आपको बताते हैं कि किस नेता को क्या प्रभार सौंपा गया है।

किसे कौन सा विभाग मिला? देखें पूरी लिस्ट

राजनाथ सिंह को एक बार फिर रक्षा मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा अमित शाह को गृह मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है। इसके साथ ही नितिन गडकरी एक बार फिर सड़क एवं परिवहन मंत्री नियुक्त किए गए हैं। नीचे देखें पूरी लिस्ट।

क्रमांकमंत्री के नामदर्जामंत्रालय
1.राजनाथ सिंहकैबिनेट मंत्रीरक्षा
2.अमित शाहकैबिनेट मंत्रीगृह, सहकारिता
3.नितिन गडकरीकैबिनेट मंत्रीसड़क परिवहन और राजमार्ग
4.निर्मला सीतारमणकैबिनेट मंत्रीवित्त, कॉर्पोरेट मामले
5.एस. जयशंकरकैबिनेट मंत्रीविदेश
6.प्रहलाद जोशीकैबिनेट मंत्रीउपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा
7.पीयूष गोयलकैबिनेट मंत्रीवाणिज्य एवं उद्योग
8.जुएल ओरांवकैबिनेट मंत्रीजनजातीय मामले
9.भूपेंद्र यादवकैबिनेट मंत्रीपर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन
10मनसुख मंडावियाकैबिनेट मंत्रीश्रम एवं रोजगार, युवा मामले एवं खेल
11.शिवराज सिंह चौहानकैबिनेट मंत्रीकृषि एवं किसान कल्याण, ग्रामीण विकास
12.अश्वनी वैष्णवकैबिनेट मंत्रीरेल, सूचना एवं प्रसारण मंत्री, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी
13.जेपी नड्डाकैबिनेट मंत्रीस्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, रसायन एवं उर्वरक
14.मनोहर लाल खट्टरकैबिनेट मंत्रीआवास एवं शहरी मामले, ऊर्जा
15.सर्वानंद सोनोवालकैबिनेट मंत्रीपत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग
16.किरन रिजिजूकैबिनेट मंत्रीसंसदीय कार्य और अल्पसंख्यक कार्य
17.जी किशन रेड्डीकैबिनेट मंत्रीकोयला, खान
18.हरदीप पुरीकैबिनेट मंत्रीपेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस
19.गिरिराज सिंहकैबिनेट मंत्रीकपड़ा
20.अन्नपूर्णा देवीकैबिनेट मंत्रीमहिला एवं बाल विकास
21.सीआर पाटिलकैबिनेट मंत्रीजल शक्ति
22.धर्मेंद्र प्रधानकैबिनेट मंत्रीमानव संसाधन एवं विकास
23.गजेंद्र सिंह शेखावतकैबिनेट मंत्रीसंस्कृति, पर्यटन
24.ज्योतिरादित्य सिंधियाकैबिनेट मंत्रीसंचार, पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास
25.राममोहन नायडूकैबिनेट मंत्रीनागरिक उड्डयन
26.ललन सिंहकैबिनेट मंत्रीपंचायती राज, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी
27.चिराग पासवानकैबिनेट मंत्रीखाद्य प्रसंस्करण उद्योग
28.एचडी कुमारस्वामीकैबिनेट मंत्रीभारी उद्योग, इस्पात
29.जीतन राम मांझीकैबिनेट मंत्रीसूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम
30.डॉ. विरेंद्र कुमारकैबिनेट मंत्रीसामाजिक न्याय एवं अधिकारिता
31.राव इंद्रजीतराज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन, योजना (स्वतंत्र प्रभार); तथा संस्कृति (राज्य)
32.जितेंद्र सिंहराज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)स्वतंत्र प्रभार- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान; राज्य- पीएमओ, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन, परमाणु उर्जा, अंतरिक्ष
33.अर्जुन मेघवालराज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)स्वतंत्र प्रभार- विधि एवं न्याय; तथा राज्य- संसदीय कार्य
34.प्रताप राव जाधवराज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)आयुष (स्वतंत्र प्रभार); तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण (राज्य)
35.जयंत चौधरीराज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)कौशल विकास और उद्यमिता (स्वतंत्र प्रभार); शिक्षा (राज्य)
36.जितिन प्रसादराज्य मंत्रीवाणिज्य एवं उद्योग; तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी
37.पंकज चौधरीराज्य मंत्रीवित्त
38.कृष्ण पाल गुर्जरराज्यमंत्रीसहकारिता
39.श्रीपद यशोनायकराज्य मंत्रीविद्युत; तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा
40.संजय सेठराज्यमंत्रीरक्षा
41.सतीश चंद्र दुबेराज्यमंत्रीकोयला; तथा खान
42.भागीरथ चौधरीराज्यमंत्रीकृषि और किसान कल्याण
43.डॉ. पेम्मासनी चंद्रशेखरराज्यमंत्रीग्रामीण विकास; तथा संचार
44.कमलेश पासवानराज्यमंत्रीग्रामीण विकास
45.अजय टम्टाराज्यमंत्रीसड़क परिवहन और राजमार्ग
46.वी सोमन्नाराज्यमंत्रीजल शक्ति; तथा रेल
47.डॉ. एल. मुरुगनराज्यमंत्रीसूचना एवं प्रसारण; तथा संसदीय कार्य
48.रक्षा खडसेराज्यमंत्रीयुवा मामले और खेल
49.दुर्गा दास उइकेराज्यमंत्रीजनजातीय मामले
50.नित्यानंद रायराज्यमंत्रीगृह
51.राजभूषण चौधरीराज्यमंत्रीजल शक्ति
52.अनुप्रिया पटेलराज्यमंत्रीस्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण; तथा रसायन एवं उर्वरक
53.शांतनु ठाकुरराज्यमंत्रीबंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग
54.बी.एल. वर्माराज्यमंत्रीउपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण; तथा सामाजिक न्याय और अधिकारिता
55.रामदास अठावलेराज्यमंत्रीसामाजिक न्याय एवं अधिकारिता
56.शोभा करंदलाजेराज्यमंत्रीसूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम; तथा श्रम और रोजगार
57.एस.पी. सिंह बघेलराज्यमंत्रीमत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी; तथा पंचायती राज
58.कीर्ति वर्धन सिंहराज्यमंत्रीपर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन; तथा विदेश
59.रामनाथ ठाकुरराज्यमंत्रीकृषि एवं किसान कल्याण
60.सुरेश गोपीराज्यमंत्रीपेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस; तथा पर्यटन
61.बी. संजय कुमारराज्यमंत्रीगृह
62.रवनीत सिंह बिट्टूराज्यमंत्रीखाद्य प्रसंस्करण उद्योग; तथा रेल
63.सुकांत मजूमदारराज्यमंत्रीशिक्षा; तथा पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास
64.सावित्री ठाकुरराज्यमंत्रीमहिला एवं बाल विकास
65.तोखन साहूराज्यमंत्रीआवास और शहरी मामले
66.भूपति राजू श्रीनिवास वर्माराज्यमंत्रीभारी उद्योग; तथा इस्पात
67.हर्ष मल्होत्राराज्यमंत्रीकॉर्पोरेट मामले; तथा सड़क परिवहन और राजमार्ग
68.नीमूबेन बमभानियाराज्यमंत्रीउपभोक्ता मामले, तथा खाद्य और सार्वजनिक वितरण
69.मुरलीधर मोहोलराज्यमंत्रीसहकारिता; तथा नागरिक उड्डयन
70.जॉर्ज कुरियनराज्यमंत्रीअल्पसंख्यक मामले; तथा मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी
71.पबित्रा मार्गेरिटाराज्यमंत्रीविदेश; तथा कपड़ा

पिछले मंत्रिमंडल की तुलना में छह सदस्य कम

कुल 72 मंत्रियों ने रविवार को शपथ ली, मंत्रिपरिषद की ये संख्या अधिकतम स्वीकृत संख्या 81 से केवल नौ कम है। इससे पहले, 2019 से 2024 तक मोदी की पूर्ववर्ती सरकार की मंत्रिपरिषद में मंत्रियों की अधिकतम संख्या 78 रही थी। मौजूदा मंत्रिपरिषद की संख्या इससे छह कम है। मोदी की पूर्ववर्ती सरकार में कैबिनेट विस्तार के बाद 2021 में मंत्रिपरिषद के सदस्यों की संख्या बढ़कर 78 हो गई थी लेकिन नयी मंत्रिपरिषद से शपथ लेने से पहले सरकार में मंत्रियों की संख्या 72 थी।

तीसरे कार्यकाल में कुल इतने मंत्रियों ने ली शपथ

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के तीसरे कार्यकाल में प्रधानमंत्री मोदी सहित अधिकतम 31 कैबिनेट मंत्री हैं। इसके अलावा पांच राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 36 राज्य मंत्री हैं।

पिछली मोदी सरकार में अधिकतम 78 मंत्री थे

मोदी के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती सरकार में 26 कैबिनेट मंत्री, तीन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 42 राज्य मंत्री शामिल थे। जुलाई 2021 में जब मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ था, तब 30 कैबिनेट मंत्री, 2 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 45 राज्य मंत्री के साथ इसमें अधिकतम 78 मंत्री थे। मंत्रिपरिषद के सदस्यों की अधिकतम संख्या 81 होती है, जो लोकसभा की कुल सदस्य संख्या 543 का 15 प्रतिशत है। इन 81 सदस्यों में प्रधानमंत्री भी शामिल होते हैं।

2019 और 2014 में कितने मंत्रियों ने ली थी शपथ?

मई 2019 में 57 मंत्रियों ने शपथ ली थी, जिनमें 24 कैबिनेट मंत्री, नौ राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 24 राज्य मंत्री शामिल थे। मई 2014 में जब भाजपा कांग्रेस को हराकर सत्ता पर काबिज हुई थी, तब मंत्रिपरिषद में 24 कैबिनेट मंत्री, 10 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 12 राज्य मंत्री समेत 46 मंत्री थे। इनमें खुद प्रधानमंत्री भी शामिल थे।

मनमोहन और अटल की सरकार में कितने मंत्री थे?

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार में मई 2009 में प्रधानमंत्री समेत मंत्रियों की अधिकतम संख्या 79 थी। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के पहले कार्यकाल के दौरान भी मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्रियों की अधिकतम संख्या 79 थी। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली सरकार में 1999 में 74 मंत्री थे।

Ayush Sinha
आयुष सिन्हाauthor

मैं टाइम्स नाउ नवभारत (Timesnowhindi.com) से जुड़ा हुआ हूं। कलम और कागज से लगाव तो बचपन से ही था, जो धीरे-धीरे आदत और जरूरत बन गई। मुख्य धारा की पत्रकारिता से जुड़े हुए 10 साल पूरे हो चुके हैं। लोकसभा चुनाव 2014 से पहले ही मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई के बीच में ही देश की राजधानी दिल्ली आने की ठान ली थी। उससे पहले मैंने कभी ये सोचा तक नहीं था कि मैं बनारस बोले तो वाराणसी शहर से बाहर भी जा सकता हूं। जी हां, मेरा नाता काशी से है। जन्म के साथ-साथ शिक्षा दीक्षा भी बनारस में ही हुई। राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी (बापू) द्वारा स्थापित किए गए विश्वविद्यालय- 'महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ' से मैंने पत्रकारिता में स्नातक किया है। ग्रेजुएशन के दौरान ही विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के अध्यापकों ने बड़ी ही सख्ती से मेरी नक्काशी करने की कोशिश की। ग्रेजुएशन के आखिरी वर्ष आते-आते मैंने दिल्ली की ट्रेन पकड़ी और यहां पहुंच गया। आव देखा न ताव, दिल्ली NCR में बड़े-बड़े मीडिया समूहों के दफ्तरों के बाहर अपना बायोडेटा डाल कर प्रयास में जुट गया। काफी धैर्य के बाद ZEE मीडिया समूह से जुड़ने का मौका मिला। मेरे पत्रकारिता के सफर की शुरुआत टेलीविजन के इनपुट डिपार्टमेंट से हुई। यहां मैं असाइनमेंट डेस्क पर था। कुछ महीनों तक खुद को इस समूह के साथ जोड़े रखने के बाद वर्ष 2015 में मैंने प्रिंट मीडिया का रुख कर लिया और ALL RIGHTS नाम की मैगज़ीन के साथ जुड़ गया। बतौर विशेष संवाददाता (Special Correspondent) मेरे कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। मैं उन दिनों देशभर के अलग-अलग लोकसभा क्षेत्र के सांसदों, केंद्रीय मंत्रियों और दिल्ली सरकार के विधायकों और मंत्रियों का साक्षात्कार करता था। मैगज़ीन के संपादकीय पृष्ठ के लिए मैं लेख भी लिखता था। राजनीतिक खबरों से लगाव होने के चलते मैंने इस बीट को ही अपना हमसाया बना लिया। मैगजीन के बाद फिर टेलीविजन का रुख किया और इसी साल दोबारा ज़ी मीडिया से जुड़ गया। यहां साढ़े 3 सालों तक काम करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया में कदम रखने की ठान ली। रिपब्लिक भारत की लॉन्चिंग से पहले मुझे इसकी वेबसाइट से जुड़ने का मौका मिला। रिपब्लिक से जुड़ने के साथ ही मैंने दिल्ली छोड़कर मुंबई का रुख कर लिया। समंदर किनारे बसे इस शहर में मैंने डिजिटल पत्रकारिता के गुर को सीखा। इस संस्थान में मुझे रिपोर्टर के तौर पर मौका दिया था। कुछ ही महीने बाद मैं वापस दिल्ली आ गया और मैंने न्यूज़ वर्ल्ड इंडिया में एसोसिएट प्रोड्यूसर और रिपोर्टर की भूमिका में काम किया। चंद महीने बाद ही ज़ी मीडिया समूह के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करने का अवसर मिला। ज़ी हिन्दुस्तान के लिए मैंने स्पेशल खबरों पर काम किया और इस समूह का पहला डिजिटल रिपोर्टर बन गया। इसके बाद मुझे वीडियो सेक्शन का हेड बना दिया गया। मैंने चुनावी कवरेज की, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और साथ ही साथ वीडियो सेक्शन को नए शिखर पर पहुंचाने की कोशिश की। मैं कविताएं और किस्से-कहानियां भी लिखता रहता हूं। पढ़ाई के दौरान ही मैंने दो किताबें भी लिखी, एक नॉवेल और दूसरी पोएट्री बुक। पत्रकारिता में रहते हुए मैंने कई "स्टिंग ऑपरेशन" भी किए। मेरे सफर को और भी खूबसूरत बनाने के लिए टाइम्स समूह ने मुझे मौका दिया। मैं जुलाई, 2023 में इस संस्थान से जुड़ा और मुझे मेन डेस्क पर खबरों से दो-चार होते रहने की जिम्मेदारी सौंपी गई। राजनीतिक विश्लेषण के साथ विस्तार से खबरों को परोसता हूं और अपने पाठकों को कुछ नया देने का प्रयास करता हूं।

और पढ़ें
End of Article