Model Harsha Sunny Arrested: मुंबई कस्टम्स ने एक मॉडल को मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 12 करोड़ के ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी मॉडल के पास से गांजा बरामद किया गया है। आरोपी मॉडल थाईलैंड से मुंबई आई थी.
पूछताछ में आरोपी मॉडल ने बताया कि सफर का दौरान एक यात्री उनके संपर्क में आया और ड्रग्स से भरा बैग उनके कुछ समय के लिए देकर कर गायब हो गया। कस्टम्स का कहना हैं कि आरोपी मॉडल अपने आप को बचाने के लिए कहानी बना रही है। आरोपी मॉडल का नाम हर्षा सनी है।
मॉडल के बैग से मिले 12 वैक्यूम गांजे का पैकेट्स
हर्षा सनी केरल peagent कॉन्टेस्ट में प्रतियोगी में रह चुकी है। 28 साल की मॉडल हर्षा के ट्रॉली बैग से 12 वैक्यूम गांजे का पैकेट्स मिला है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी मॉडल को 11 जून को गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने हर्षा को 3 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा है।
हर्षा, केरल का जाना-माना चेहरा है। साल 2025 में आयोजित हुई प्रसिद्ध 'मिसेज केरल ब्यूटी प्रतियोगिता' की प्रतिभागी रहीं मॉडल हर्षा सनी को मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया है। वह हाल ही में बैंकॉक से एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या TG-351 के जरिए मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरी थीं, जहां चेकिंग के दौरान उन्हें हिरासत में लिया गया।
पुलिस को कैसे हुआ शक?
फ्लाइट से उतरते ही हर्षा की गतिविधियों और हाव-भाव ने एयरपोर्ट पर मौजूद अधिकारियों का ध्यान खींच लिया। शक होने पर कस्टम विभाग की टीम ने उन्हें रोककर पूछताछ की और उनके सामान की गहन जांच शुरू की। तलाशी के दौरान जब अधिकारियों ने हर्षा का ट्रॉली बैग खोला, तो उसमें से करीब 12 वैक्यूम-सील्ड पैकेट बरामद हुए। इन पैकेटों की बरामदगी के बाद अधिकारियों ने मामले की जांच को आगे बढ़ाया।
हर्षा सनी के पास से मिले इन सील बंद पैकेटों को जब सुरक्षा जांच टीम ने एक-एक करके खोला तो पैकेटों के अंदर हरे रंग का सूखा पदार्थ बरामद हुआ। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने तुरंत ड्रग्स की पहचान करने वाली एनडीपीएस टेस्ट किट मंगवाई और चेकिंग की। जब इस पदार्थ का रासायनिक टेस्टिंग हुई तो पुष्टि हो गई कि यह कोई साधारण गांजा नहीं, बल्कि बेहद हाई क्वालिटी का प्रीमियम हाइड्रोपोनिक वीड है।
