केंद्र सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए गृह मंत्रालय (MHA) ने AGMUT (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश) कैडर के 61 आईएएस (IAS) और आईपीएस (IPS) अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
यह फेरबदल AGMUT कैडर के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। स्थानांतरित अधिकारियों को जल्द से जल्द अपने नए कार्यस्थलों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
