देश

अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ISIS की मास शूटिंग की बड़ी साजिश नाकाम, FBI ने आरोपी को गिरफ्तार किया

Terror Plot in Michigan foiled : रिपोर्टों के मुताबिक आरोपी अम्मार अब्दुलमजीद-मोहम्मद सईद ने यूएस आर्मी टैंक-ऑटोमेटिव एंड अर्मामेंट्स कमांड (TACOM) में मास शूटिंग करने की साजिश रची थी लेकिन इसकी भनक कानूनी एजेंसी को पहले हो गई और उन्होंने उसकी साजिश को नाकाम कर दिया।

Image

मिशिगन में हमले की साजिश नाकाम।

Terror Plot in Michigan foiled : अमेरिका में एक सैन्य बेस पर मास शूटिंग कर दहशत फैलाने की आतंकी साजिश का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में पुलिस ने मिशिगन आर्मी नेशनल गार्ड के एक पूर्व सदस्य को गिरफ्तार किया है। फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) के निदेशक काश पटेल ने इस साजिश की पुष्टि करते हुए कहा है कि जांच एजेंसी ने मिशिगन में हमले की साजिश को नाकाम करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। रिपोर्टों के मुताबिक आरोपी अम्मार अब्दुलमजीद-मोहम्मद सईद ने यूएस आर्मी टैंक-ऑटोमेटिव एंड अर्मामेंट्स कमांड (TACOM) में मास शूटिंग करने की साजिश रची थी लेकिन इसकी भनक कानूनी एजेंसी को पहले हो गई और उन्होंने उसकी साजिश को नाकाम कर दिया। इस हमले की साजिश के पीछे आतंकवादी संगठन आईएसआईएस है।

पटेल ने कहा कि 'हमारी एफबीआई एवं अन्य एजेंसियों ने मिशिगन के वैरेन में यूएस सैन्य पर आईएसआईएस के हमले की साजिश को नाकाम कर दिया है। अब मैं इसकी पुष्टि कर सकता है।'

साजिशकर्ताओं को न्याय के कठघरे में लाएंगे-जस्टिस विभाग

रिपोर्टों के मुताबिक विदेश आतंकी संगठन को लॉजिस्टिक सपोर्ट उपलप्ध कराने और एक विध्वसंकारी उपकरण से जुड़ी जानकारी देने के आरोप में सईद (19) पर आपराधिक केस दर्ज किया गया है। नेशनल सेक्युरिटी विभाग के जस्टिस डिपार्टमेंट के प्रमुख सुए जे बई ने कहा कि अमेरिका में आईएसआईएस की तरफ सैन्य अड्डे पर खतरनाक हमले की साजिश रचने का आरोप सईद पर लगा है। गनीमत है कि सुरक्षा एजेंसियों ने इस साजिश को नाकाम करते हुए कई जिंदगियों को बचा लिया। उन्होंने कहा कि इस हमले के जरिए हमारे लोगों को नुकसान पहुंचाने की साजिश के पीछे जो लोग हैं, हम उनका पता लगाएंगे और उन्हें न्याय के कठघरे में लाएंगे।

सुरक्षा एजेंसियों ने लोगों का जीवन बचाया-पटेल

सईद को इस सप्ताह गिरफ्तार किया गया। अब उस पर आतंकवादी संगठन की मदद करने एवं अन्य आरोपों का केस चलेगा। पटेल ने कहा कि हमारे एजेंट्स, इंटेलिजेंस टीम और अन्य कानूनी एजेंसियों ने तत्परता से कार्रवाई की और लोगों के जीवन को बचा लिया।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!