देश

लियोनेल मेसी ने जामनगर के वन्य जीव संरक्षण केंद्र वनतारा का दौरा किया, जमकर की तारीफ

मेस्सी ने कहा कि हमने यहां बहुत अच्छा समय बिताया, पूरे समय खुद को सहज महसूस किया और यह एक ऐसा अनुभव है जो यादों में बस जाता है। हम निश्चित रूप से दोबारा आएंगे ताकि इस सार्थक कार्य को प्रेरित और समर्थन देना जारी रख सकें।

Image

वनतारा पहुंचे लियोनेल मेस्सी

Messi Visits Vantara in Jamnagar: वैश्विक फुटबॉल के सबसे बड़े दिग्गज लियोनेल मेसी ने मंगलवार को जामनगर स्थित वन्य जीव कल्याण, पुनर्वास और संरक्षण केंद्र वनतारा का दौरा कर पारंपरिक अनुष्ठानों में भाग लिया और अनंत अंबानी द्वारा स्थापित इस केंद्र में संरक्षण टीमों के साथ बातचीत की। मेसी ने वनतारा संरक्षण पारिस्थितिकी तंत्र का अवलोकन किया, जहां बचाए गए बड़े वन्य जीवों जैसे शेर, बाघ, तेंदुआ, हाथी, शाकाहारी पशु, सरीसृप और संरक्षण में रखे गए अन्य जानवरों की देखभाल की जाती है।

मेसी ने कहा- वनतारा का काम वास्तव में शानदार है

उन्होंने देखभाल करने वालों और पशु चिकित्सा कर्मचारियों के साथ बातचीत की और विशेष चिकित्सा देखभाल, पोषण और पुनर्वास प्रोटोकॉल सहित पशु कल्याण प्रथाओं के बारे में जानकारी ली। जामनगर में जारी विज्ञप्ति में मेस्सी के हवाले कहा गया, वनतारा जो काम करता है वह वास्तव में शानदार है। जानवरों के लिए किया गया काम, उन्हें मिलने वाली देखभाल, जिस तरह से उन्हें बचाया और पाला जाता है वह वास्तव में प्रभावशाली है।

उन्होंने कहा, हमने यहां बहुत अच्छा समय बिताया, पूरे समय खुद को सहज महसूस किया और यह एक ऐसा अनुभव है जो यादों में बस जाता है। हम निश्चित रूप से दोबारा आएंगे ताकि इस सार्थक कार्य को प्रेरित और समर्थन देना जारी रख सकें। मेसी ने सोमवार को अपनी बहुप्रतीक्षित ‘जीओएटी इंडिया टूर’ का समापन किया। दिल्ली दौरे के साथ उनका तीन दिवसीय भारत दौरा पूरा हुआ, जिसने प्रशंसकों को जीवन भर की यादें दे दीं। उनके दौरे की शुरुआत शनिवार को कोलकाता में अव्यवस्थित रही थी लेकिन इसके बाद हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली का उनका दौरा बेहद सफल रहा।

Hiten Vithalani
हितेन विठलानीauthor

2011 में ANI मुंबई ब्यूरो में इंटर्न से शुरू हुआ सफर, 2012 में समय मुंबई में ट्रेनी प्रोड्यूसर तक पहुंचा लेकिन मंत्रालय में लगी आग के बाद से रिपोर्टर के तौर पर सफर की शुरुआत हुई। मुंबई से गुजरात चुनाव 2012 के बाद गुजरात के ही संस्था में अहमदाबाद में काम किया। ETV news Gujarati में जहां से 2015 में फिर एक बार मुंबई ब्यूरो गुजराती चैनल के लिए संभालने का मौका मिला । उसके बाद 2016 में गुजराती चैनल के लिए दिल्ली ब्यूरो संभालने का मौका मिला। 1 मई 2017 के दिन Zee media के साथ दिल्ली ब्यूरो में जुड़ा और Zee का गुजराती चैनल जो लॉन्च होना था Zee 24 Kalak जिसके लिए दिल्ली नेशनल ब्यूरो हेड करने का मौका मिला। लॉकडाउन के वक्त दिल्ली में ही रीजनल ब्यूरो से नेशनल ब्यूरो में काम करने का मौका मिला, Zee Hindustan ने काम को देखते हुए अपने साथ जोड़ लिया जिसमे किसान आंदोलन, सिद्धू मूसेवाला मर्डर, पंजाब चुनाव, यूपी चुनाव, बंगाल चुनाव से लेकर गुजरात चुनाव तक कवर किया। उसके बाद गुजरात में जी के साथ अहमदाबाद में बीजेपी और गुजरात सरकार बीट में काम काफी सालों बाद शुरू किया और अब 15 अप्रैल 2024 से Times Now Navbharat गुजरात ब्यूरो में अहमदाबाद में प्रिंसिपल correspondent के तौर पर काम कर रहा हूं।

और पढ़ें
End of Article