देश

कोलकाता में मेसी के फैंस का भारी बवाल, स्टार फुटबॉलर को देख नहीं पाए तो स्टेडियम में फेंकी बोतलें-कुर्सियां, पोस्टर भी फाड़े

प्रशंसकों का कहना है कि मेसी स्टेडियम में कुछ देर ही रुके और उन्होंने फुटबॉल पर कोई किक नहीं लगाई। स्टेडियम में वह पहुंचे तो जरूर लेकिन वे आयोजकों एवं वीआईपी से घिरे रहे। मेसी को देखने को लिए प्रशसंकों ने हजारों रुपए टिकट खरीदे थे लेकिन उनकी झलक नहीं मिलने से वे निराश हुए। गुस्साए प्रशंसकों ने मेसी के पोस्टर्स भी फाड़ दिए।

Image

कोलकाता में नाराज हुए मेसी के प्रशंसक। तस्वीर-ANI

Photo : ANI

Vandalism at the Salt Lake Stadium : कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉल खिलाड़ी लियोन मेस्सी को नहीं देख पाने से उनके प्रशंसक नाराज हो गए और जमकर बवाल मचाया। फुटबॉल एवं मेसी के प्रशंसकों ने स्टेडियम में बोतलें एवं कुर्सियां फेंकी। वहां लगे तंबू उखाड़ दिया। प्रशंसकों का कहना है कि मेसी स्टेडियम में कुछ देर ही रुके और उन्होंने फुटबॉल पर कोई किक नहीं लगाई। स्टेडियम में वह पहुंचे तो जरूर लेकिन वे आयोजकों एवं वीआईपी से घिरे रहे। मेसी को देखने को लिए प्रशसंकों ने हजारों रुपए टिकट खरीदे थे लेकिन उनकी झलक नहीं मिलने से वे निराश हुए। गुस्साए प्रशंसकों ने मेसी के पोस्टर्स भी फाड़ दिए।

स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी के एक प्रशंसक ने कहा, 'यह बिल्कुल भयानक आयोजन था। वह सिर्फ 10 मिनट के लिए आए। सभी नेता और मंत्री उन्हें घेरकर खड़े थे। हम कुछ भी नहीं देख पाए। उन्होंने न तो एक भी किक मारी और न ही कोई पेनल्टी ली। कहा गया था कि शाहरुख खान को भी लाया जाएगा, लेकिन किसी को नहीं लाया गया। वह 10 मिनट आए और चले गए। इतना पैसा, भावनाएं और समय बर्बाद हो गया। हम कुछ भी नहीं देख पाए।'

एक अन्य प्रशंसक ने कहा, 'मेसी के चारों तरफ सिर्फ नेता और अभिनेता थे फिर हमें क्यों बुलाया गया? हमने 12 हजार रुपये का टिकट लिया था, लेकिन हम उनका चेहरा तक नहीं देख पाए।

स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी के एक प्रशंसक ने कहा कि हम बहुत निराश हैं…मेरा बच्चा मेसी को देखने के लिए बहुत उत्साहित था… मुझे लगता है कि यह लोगों के साथ एक तरह का घोटाला है। जब मेसी आए तो सभी लोग उन्हें घेरकर खड़े हो गए।'

एक अन्य ने कहा कि यह वाकई बहुत निराशाजनक था, हम इसके लिए दार्जिलिंग से आए थे, हम उन्हें ठीक से देख भी नहीं पाए, और यह अब तक का सबसे निराशाजनक अनुभव था। एक एक प्रशंसक ने कहा, 'हमने इस आयोजन के लिए बहुत पैसा दिया और सबसे अहम बात यह है कि मेसी इस कार्यक्रम के लिए आए, लेकिन हमने उन्हें क्या संदेश दिया? खेल मंत्री मेसी के साथ फोटो खिंचवा रहे हैं और सभी लोग भीड़ को संभालने में लगे हैं। मुझे नहीं पता शाहरुख खान आए या नहीं। यह आयोजन प्रबंधन और सरकार दोनों के लिए बेहद शर्मनाक है।'

एक अन्य प्रशंसक ने कहा कि 'इतनी भारी रकम चुकाने के बाद यह बेहद निराशाजनक है। उनके आसपास करीब 50 लोग थे और हम उन्हें एक झलक तक नहीं देख पाए…उन्होंने बस दो बार हाथ हिलाया और बस, इतना ही।' इससे पहले स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने भारत में अपने G.O.A.T. टूर 2025 के पहले चरण के दौरान लेक टाउन स्थित श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब में स्थापित अपनी 70 फुट ऊंची प्रतिमा का वर्चुअल उद्घाटन किया। उन्होंने कहा, 'आज यह उद्घाटन करने का अवसर पाकर मुझे बहुत खुशी हुई, क्योंकि कोलकाता के लोग राष्ट्रीय टीम और मुझे जो समर्थन देते हैं, उससे मैं बेहद प्रसन्न हूं, और यहां आकर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है।'

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article