देश

Video: संसद में गडकरी से क्यों मिलने पहुंचे राहुल-प्रियंका, केंद्रीय मंत्री के साथ क्या हुई बात?

पिछले कुछ समय से यात्री बसों में आग लगने की घटनाएं बढ़ी हैं। आग की घटनाएं रोकने के लिए सरकार ने नियमों को सख्त किया है। सरकार बस बॉडी में गुणवत्ता बरकरार रखना चाहती है। केंद्रीय मंत्री ने सदस्यों की बातें ध्यानपूर्वक सुनीं। उन्होंने कहा कि यात्री सुरक्षा के लिए कड़े नियम आवश्यक हैं।

Nitin Gadkari: निजी बसों में आग लगने की घटनाएं रोकने के लिए सरकार द्वारा नियम कड़े किए जाने के बाद राजस्थान बस बॉडी एसोसिएशन के सदस्यों ने बुधवार को संसद में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। बस बॉडी असोसिएशन के सदस्य पहले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मिले। इसके बाद राहुल उन्हें लेकर नितिन गडकरी के पास गए। उनके साथ प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं। इस मुलाकात में बस संघ के नुमाइंदों ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि नियम सख्त करने से बड़ी कंपनियों को फायदा हो रहा है लेकिन उनकी रोजी-रोटी छिन रही है।

गडकरी ने कहा-वे कोई रास्ता निकालेंगे

दरअसल, पिछले कुछ समय से यात्री बसों में आग लगने की घटनाएं बढ़ी हैं। आग की घटनाएं रोकने के लिए सरकार ने नियमों को सख्त किया है। सरकार बस बॉडी में गुणवत्ता बरकरार रखना चाहती है। केंद्रीय मंत्री ने सदस्यों की बातें ध्यानपूर्वक सुनीं। उन्होंने कहा कि यात्री सुरक्षा के लिए कड़े नियम आवश्यक हैं। हालांकि वे कोई रास्ता निकालेंगे। गडकरी ने कहा कि बस बॉडी बनाने वालों को सात साल से नियमों का अनुसरण करने के लिए कह रहे हैं लेकिन जब कोई सुधार नहीं आया तब सख्ती करनी पड़ी।

कुछ मिनट चली इस बैठक के दौरान बॉडी मैन्युफैक्चरर्स उद्योग से जुड़े मुद्दों, नियमों में संभावित बदलाव और कारोबार पर पड़ रहे प्रभाव पर चर्चा हुई।

राज्यसभा में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने सेवानिवृत्त हो रहे सांसदों से राष्ट्रीय जीवन में योगदान जारी रखने का आह्वान करते हुए कहा 'राजनीति में फुल स्टॉप नहीं होता।’ उच्च सदन में मोदी ने कहा कि ऐसे क्षण स्वाभाविक रूप से पार्टीगत मतभेदों को भुला देते हैं। उन्होंने कहा-'हम सभी में एक साझा भावना उत्पन्न होती है – यह एहसास कि हमारे सहयोगी अब अन्य प्रयासों को आगे बढ़ाने जा रहे हैं।’

'राजनीति में फुल स्टॉप जैसी कोई चीज नहीं होती'

उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद कुछ सदस्य पुन: सदन में आएंगे और कुछ नहीं आएंगे। ऐसे सदस्यों को प्रधानमंत्री ने आश्वस्त करते हुए कहा 'राजनीति में फुल स्टॉप जैसी कोई चीज नहीं होती। भविष्य आपका भी इंतजार कर रहा है, और आपका अनुभव हमेशा हमारे राष्ट्रीय जीवन का स्थायी हिस्सा रहेगा।’ मोदी ने तीन वरिष्ठ नेताओं – पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा, नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शप) प्रमुख शरद पवार की खास तौर पर सराहना की और उन्हें ऐसे स्तंभ बताया जिन्होंने अपने जीवन का आधे से अधिक समय संसदीय कार्यवाहियों में बिताया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article