देश

Mathura: श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद के पक्षकार को पाकिस्तान से मिली धमकी, जानें माजरा

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 9, 2024, 09:36 AM IST

Mathura News: श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद के एक पक्षकार को कथित तौर पर पाकिस्तान से धमकी मिली है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष आशुतोष पांडेय ने कहा है कि मेरा फेसबुक पेज हैक हो गया है, जिस पर पुलिस अधिकारियों ने मामला साइबर प्रकोष्ठ को भेज कर जांच के आदेश दिए हैं।

Image

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष आशुतोष पांडेय को धमकी।

Photo : PTI

Sri Krishna Janmabhoomi-Shahi Eidgah Case: श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद को लेकर मथुरा की अदालत में दायर एक वाद के पक्षकार को कथित तौर पर पाकिस्तान से धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। ये मामला श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष आशुतोष पांडेय से जुड़ा है।

जांच के लिए साइबर सेल के पास भेजा गया मामला

वाद में पक्षकार और श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष आशुतोष पांडेय ने कुछ लोगों द्वारा पाकिस्तान से धमकी दिए जाने का आरोप लगाया है।

पांडेय ने यह भी कहा है कि मेरा फेसबुक पेज हैक हो गया है, जिस पर पुलिस अधिकारियों ने मामला साइबर प्रकोष्ठ को भेज कर जांच के आदेश दिए हैं।

पक्षकार आशुतोष पांडेय का फेसबुक पेज हुआ हैक

पांडेय ने सोशल मीडिया के माध्यम से गृह विभाग के प्रमुख सचिव को सूचित किया है कि मुझे पाकिस्तान के कुछ युवकों द्वारा विभिन्न प्रकार से हत्या की धमकी जा रही है। उन्होंने यह भी कहा है कि उनका फेसबुक पेज हैक कर उन्हें एडमिन से हटा दिया गया है तथा सोशल मीडिया पर उनकी वर्षों की मेहनत हो बेकार हो गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शिकायत पर लिया संज्ञान

आशुतोष पांडेय ने ‘एक्स’ पर की गई इस शिकायत में प्रदेश के गृह विभाग के प्रमुख सचिव और मथुरा के एसएसपी को टैग किया है। पांडेय की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शैलेंद्र कुमार पांडेय ने अधीनस्थ अधिकारियों से मामला दर्ज कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

(भाषा)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!