देश

हरियाणा के रेवाड़ी में नैपकिन फैक्ट्री में भीषण आग, कई दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद, देखें वीडियो

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Nov 12, 2023, 06:58 AM IST

Rewari News: हरियाणा के रेवाड़ी के रालियावास गांव के पास एक नैपकिन बनाने वाली कंपनी में आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद है।

Rewari News: हरियाणा के रेवाड़ी के रालियावास गांव के पास एक नैपकिन बनाने वाली कंपनी में आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद है। कसोला पुलिस स्टेशन के एएसआई धर्मवीर यादव ने कहा कि हमें रात 12 बजे सूचना मिली। हम तुरंत मौके पर पहुंचे। हमारे सभी वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। हमने फायर ब्रिगेड को सूचित किया और टीमें पहुंचीं। कोई हताहत या घायल नहीं हुआ है। फायर ऑफिसर संजय ढिल्लों ने कहा कि हमें सुबह 12:05 बजे सूचना मिली। हमने विभिन्न स्थानों से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई हैं। आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।

विस्तार से जानकारी के लिए प्रतीक्षा करें....

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article