देश

गुजरात के दाहोद में भीषण सड़क हादसा, महाकुंभ से लौट रही पर्यटक वैन और ट्रक की भिड़ंत से 4 की मौत; 6 घायल

Gujarat Road Accident: गुजरात के दाहोद जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य छह घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब महाकुंभ से तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक पर्यटक वैन दाहोद जिले में एक राजमार्ग पर खड़े ट्रक से टकरा गई।

Image

सड़क हादसा

Photo : iStock

Gujarat Road Accident: गुजरात के दाहोद जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य छह घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब महाकुंभ से तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक पर्यटक वैन दाहोद जिले में एक राजमार्ग पर खड़े ट्रक से टकरा गई।

कब हुआ हादसा?

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह सड़क दुर्घटना इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर लिमखेड़ा के पास देर रात करीब 2 बजकर 15 मिनट पर हुई। उन्होंने आगे बताया कि 10 तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक पर्यटक वैन सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीर्थयात्री महाकुंभ से लौट रहे थे। एक महिला समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य छह घायल हो गए जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। मृतकों की पहचान अंकलेश्वर निवासी देवराज नकुम (49) और उनकी पत्नी जसुबा (47) तथा धोलका निवासी सिद्धराज डाभी (32) और रमेश गोस्वामी (47) के रूप में हुई है।

प्रयागराज में 10 श्रद्धालुओं की मौत

इससे पहले शुक्रवार देर रात मिर्जापुर-प्रयागराज हाईवे पर एक कार और बस की टक्कर हो गई। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 19 लोग घायल हो गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिर्जापुर-प्रयागराज हाइवे पर हुए सड़क हादसे का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं। हादसे में महाकुंभ स्नान के लिए आ रहे 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 19 घायल हो गए।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article