देश

हरियाणा और जम्मू कश्मीर एग्जिट पोल को लेकर सिसोदिया का तंज, बोले- देश में शुरू हो चुका है भाजपा का डाउनफॉल

Manish Sisodia jibe on BJP: मनीष सिसोदिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा का डाउनफॉल शुरू हो गया है। अब देश के लोग भाजपा को अलविदा कहने की तैयारी कर चुके हैं। धीरे-धीरे भाजपा अब इतिहास बनकर रह जाएगी और लोगों को पछतावा होगा कि कभी भाजपा सत्ता में थी।

Image

हरियाणा और जम्मू कश्मीर एग्जिट पोल को लेकर मनीष सिसोदिया का तंज

Photo : BCCL

Manish Sisodia jibe on BJP: हरियाणा और जम्मू कश्मीर के एग्जिट पोल शनिवार को जारी हो गए हैं। एग्जिट पोल के मुताबिक, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस की सरकार बनने के आसार हैं। इस बीच आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने रविवार को एग्जिट पोल पर बात की। मनीष सिसोदिया रविवार को संगम विहार में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'युवाओं के लिए आज क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कराया गया है, यह एक शानदार पहल है। अलग-अलग सेक्टर में काम करने वाले युवा इसमें हिस्सा ले रहे हैं।'

टुडे-सी वोटर के सर्वे के मुताबिक, हरियाणा में कांग्रेस को 50 से 58 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा को 20 से 28 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा जजपा को शून्य से दो और अन्य को 10 से 14 सीटें मिलने की संभावना है।

इंडिया टुडे-सी वोटर के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन को बड़ी बढ़त मिल सकती है। सर्वे के अनुसार, कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस को 40 से 48 सीटें, भाजपा को 37 से 32 सीटें, पीडीपी को 6 से 12 और अन्य के खातों में 6 से 11 सीटें जा सकती हैं।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों पर तीन चरणों में मतदान हुआ था, जबकि हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों के लिए एक चरण में शनिवार को वोटिंग हुई है। दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article