देश

सच्चाई और ईमानदारी की हुई जीत, केजरीवाल जैसा कोई दूसरा देशभक्त नहीं, मनीष सिसोदिया ने BJP पर साधा निशाना

Supreme Court Grants Bail to Delhi CM Arvind Kejriwal: अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को जमानत दे दी है। जिसके बाद दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि यह एक बार फिर साबित हो गया है कि अरविंद केजरीवाल जैसा सच्चा, ईमानदार और देशभक्त कोई दूसरा राजनेता नहीं है।

Image

अरविंद केजरीवाल जैसा सच्चा देशभक्त और कट्टर देशभक्त पूरे देश में नहीं- मनीष सिसोदिया

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Arvind Kejriwal Granted Bail: सुप्रीम कोर्ट ने कथित आबकारी नीति घोटाले में सीबीआई द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार के मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को जमानत दे दी। दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि यह एक बार फिर साबित हो गया है कि अरविंद केजरीवाल जैसा सच्चा, ईमानदार और देशभक्त कोई दूसरा राजनेता नहीं है। भाजपा ने उन्हें गिरफ्तार करने के लिए हजारों साजिशें रचीं। एक ईमानदार व्यक्ति जो लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए काम कर रहा था, उसे जेल में डाल दिया गया, लोकतंत्र के इतिहास में इससे बड़ा कोई पाप नहीं है।

सुप्रीम कोर्ट, संविधान और बाबा साहब को सलाम- मनीष सिसोदिया

आज हम सुप्रीम कोर्ट, संविधान और बाबा साहब को सलाम करते हैं और धन्यवाद देते हैं। यह सत्य की जीत नहीं है, झूठ का भी पर्दाफाश हुआ है। मनीष सिसोदिया ने कहा कि बीजेपी चुनाव में नहीं जीत पाती और इसीलिए अरविंद केजरीवाल को जेल में डाला गया। अभी पूरी कानूनी प्रक्रिया चलेगी बॉन्ड भरे जाएंगे। अभी हम सभी साथ ही एक जगह मौजूद थे। अब हम अरविंद केजरीवाल के घर जाकर उनके पिताजी से आशीर्वाद लेंगे। भाभी जी से मिलेंगे।

खबर अपडेट की जा रही है...

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

सौरव दास, आशुतोष रांका की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस, क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ

सौरव दास, आशुतोष रांका की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस, क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ

आज की ताजा खबर, 22 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: सौरव दास और आशुतोष रांका को आज क्राइम ब्रांच ने तलब किया...भारत आए पोलैंड के प्रधानमंत्री, राजस्थान में पंचायत चुनावों के पहले चरण के लिए मतदान प्रारंभ, अमित शाह का जन्मदिन आज

केरलम में भूस्खलन से ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा, रेल सेवाएं बाधित

केरलम में भूस्खलन से ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा, रेल सेवाएं बाधित

2200 किलोमीटर का सफर, बुर्के में पहचान बदली और अजनबियों के फोन से इंटरनेट...फिर भी ऐसे धरी गई श्रद्धा दुबे

2200 किलोमीटर का सफर, बुर्के में पहचान बदली और अजनबियों के फोन से इंटरनेट...फिर भी ऐसे धरी गई श्रद्धा दुबे

मणिपुर हिंसा: 3 हत्याओं के विरोध में महिला कार्यकर्ताओं ने निकाली विशाल मशाल रैली, पुलिस के साथ हुई झड़प

मणिपुर हिंसा: 3 हत्याओं के विरोध में महिला कार्यकर्ताओं ने निकाली विशाल मशाल रैली, पुलिस के साथ हुई झड़प