देश

मणिपुर हिंसा बनी चिंता का सबब, अमित शाह 29 मई को करेंगे राज्य का दौरा

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 26, 2023, 10:36 AM IST

अमित शाह ने गुरुवार को मणिपुर में लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और वादा किया कि समाज के सभी वर्गों के लिए न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।

Image

अमित शाह (File photo)

Photo : PTI

Amit Shah Manipur Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मणिपुर में चल रहे जातीय संघर्ष का समाधान तलाशने के लिए 29 मई को हिंसाग्रस्त राज्य का दौरा करेंगे। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने बृहस्पतिवार शाम यहां एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकरी दी। राय ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिन ठहरेंगे और जातीय संकट को खत्म करने की दिशा में काम करेंगे तथा सभी लोगों को न्याय देंगे। हम विभिन्न स्थानों पर लोगों से बात करेंगे और उनके विचार सुनेंगे।

अमित शाह ने गुरुवार को मणिपुर में लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और वादा किया कि समाज के सभी वर्गों के लिए न्याय सुनिश्चित किया जाएगा। शाह ने असम के कामरूप जिले के चांगसारी क्षेत्र में स्थापित होने वाले राष्ट्रीय न्यायालयिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) के दसवें राष्ट्रीय परिसर का शिलान्यास करते हुए कहा कि विवाद के समाधान में मदद के लिये वह मणिपुर का दौरा करेंगे।

शाह ने की शांति बरतने की अपील

गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को मणिपुर हिंसा को लेकर सभी पक्षों से शांति की अपील करते हुए राज्य का दौरा करने की बात कही थी। गुवाहाटी में एक कार्यक्रम में पहुंचे शाह ने कहा कि मैं मणिपुर के लोगों से शांति और सभी विवादों को बातचीत से सुलझाने की अपील करता हूं। उन्होंने कहा कि मैं सभी विवादों को सुलझाने के लिए मणिपुर की यात्रा करूंगा, लेकिन सभी समूहों को शांति बनाए रखनी चाहिए।

बता दें किअनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मेइती समुदाय की मांग के विरोध में तीन मई को कई जिलों में आदिवासी एकजुटता मार्च का आयोजन किया गया था, जिसके बाद मणिपुर में हिंसक झड़पें हुई थीं।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article