देश

मणिपुर में फिर बहा खून! उग्रवादियों ने घात लगाकर वाहन पर किया हमला, 4 लोगों की मौत, एक लापता

Manipur Violence: मणिपुर के कांगपोकपी जिले में हथियारबंद उग्रवादियों ने घात लगाकर एक वाहन पर हमला किया। इस हमले में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई जिसके बाद बाजार को बंद करवा दिया गया।

Image

गाड़ियों की तलाशी लेते सुरक्षाकर्मी (फाइल फोटो)

Manipur Violence: मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला मणिपुर के कांगपोकपी का बताया जा रहा है, जहां पर हथियारबंद उग्रवादियों ने घात लगाकर एक वाहन पर हमला किया। इस हमले में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक लापता बताया जा रहा है।

क्या है पूरा मामला?

अधिकारियों ने बताया कि कांगपोकपी जिले में उग्रवादियों द्वारा घात लगाकर एक वाहन पर किए गए हमले में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति लापता हो गया। उन्होंने बताया कि माकुई अशांग और थबाम्बा नागा के बीच एक सुनसान इलाके में उग्रवादियों ने वाहन को निशाने पर लिया जिसके बाद से एक व्यक्ति लापता है।

हत्या के बाद बाजार बंद

लियांगमाई नागा समुदाय के चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। शवों को सेनापति जिला अस्पताल लाया जा रहा है। हत्या के बाद नागा पीपुल्स ऑर्गनाइजेशन (NPO) ने शहर में दुकानों और दफ्तरों को बंद करवा दिया।

पांच उग्रवादी गिरफ्तार

इससे पहले, इंफाल घाटी के जिलों में जबरन वसूली, धमकी और अपहरण की वारदातों में कथित रूप से शामिल पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया था और उनके साथ एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया था।

पुलिस ने बुधवार को बताया था कि प्रतिबंधित संगठन यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी ऑफ कांगलेइपाक (UPPK) से जुड़े इन उग्रवादियों को मंगलवार को बिष्णुपुर, इंफाल पूर्व और इंफाल पश्चिम जिलों के अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया।

अधिकारियों के एक बयान के अनुसार, पकड़े गए उग्रवादियों में से एक की पहचान 51 वर्षीय पी. कोइरेंग सिंह के रूप में हुई है। उसे इंफाल पश्चिम जिले के कोइरेंगई फॉरेस्ट गेट से गिरफ्तार किया गया। वह राज्य के वन विभाग में ’माली’ के पद पर कार्यरत है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें