देश

मलयाली एक्टर शाइन टॉम चाको हुए भीषण सड़क हादसे का शिकार, पिता की मौत

मलयालम अभिनेता शाइन टॉम चाको का परिवार तमिलनाडु के धर्मपुरी के पास एक गंभीर सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया है। इस गंभीर हादसे में शाइन के पिता सिबी चाको की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है।

Image

मलयालम अभिनेता शाइन टॉम चाको के परिवार का हुआ एक्सिडेंट

Photo : Times Now Digital

Accident News: मलयाली एक्टर शाइन टॉम चाको का परिवार एक एक्सिडेंट की चपेट में आ गया। तमिलनाडु के धर्मपुरी के पास उनकी कार, जिसमें उनके पिता और भाई सवार थे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में मौके पर ही शाइन के पिता सिबी चाको की मौत हो गई है। शाइन टॉम चाको, उनके भाई और उनकी मां को धर्मपुरी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह हादसा धर्मपुरी-ओझर नए राजमार्ग पर हुआ जिसमें एक्टर के पिता की मौत हो गई है। यह हादसा शुक्रवार की सुबह लगभग 6 बजे हुआ, जब शाइन और उनका परिवार एर्नाकुलम से बेंगलुरु की ओर कार से जा रहा था। प्रारंभिक जांच से पता चला कि उनकी कार एक लॉरी से टकरा गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जब हादसा हुआ तो शाइन कार के पिछले सीट पर सो रहे थे। हादसे में उनके दाहिने हाथ में फ्रैक्चर आया है। उनकी मां और भाई को मामूली चोटें आई हैं। वहीं गाड़ी का ड्राइवर सही-सलामत बताया जा रहा है।

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पलक्कड़ पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए धर्मपुरी सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा दिया। घायलों को भी उसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां शाइन का इलाज चल रहा है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है हालांकि, उनके हाथ की चोट के लिए सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है।

बता दें, कि बीते दिनों एक्टर शाइन टॉम चाको एक बड़े विवाद के चलते खबरों में नजर आ रहे थे। एक्टर पर ड्रग्स लेने का आरोप था और 4 घंटे लम्बी पूछताछ के बाद उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था। एक होटल पर छापेमारी के दौरान चाको को वहां से भागते हुए देखा गया था। CCTV फुटेज से पुष्टि होने के बाद उनपर कार्रवाई की गई। शाइन टॉम चाको को जिगरठंडा और वन्स अपॉन अ टाइम इन कोच्चि जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article