देश

राम मंदिर उद्घाटन: खरगे और सोनिया गांधी के समारोह में शामिल होने पर अभी कोई फैसला नहीं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 29, 2023, 03:56 PM IST

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 22 जनवरी 2024 को होगा और इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित केंद्र के मंत्री और देश की कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रहेंगी।

Image

सोनिया गांधी और खरगे

Photo : ANI

Sonia And Kharge Invited for Ram Temple: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिला है। लेकिन अभी इन दोनों के समारोह में शामिल होने पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। कांग्रेस महासचिव संचार प्रभारी, जयराम रमेश के मुताबिक, उचित समय पर इस संबंध में फैसला लिया जाएगा और सूचित किया जाएगा।

पीएम मोदी सहित कई हस्तियां पहुंचेंगी

बता दें कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 22 जनवरी 2024 को होगा और इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित केंद्र के मंत्री और देश की कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रहेंगी। विपक्ष के कई नेताओं को भी इसके लिए आमंत्रण दिया जा रहा है। राम मंदिर समारोह से पहले अयोध्या को पूरी तरह नया चेहरा दिया जा रहा है। यहां रेलवे स्टेशन का कायाकल्प तो हुआ ही है, नया एयरपोर्ट भी बनाया गया है जहां से 6 जनवरी से उड़ानें शुरू होंगी।

सज गई अयोध्या

देश के विभिन्न हिस्सों से आए कई श्रमिक राम कथा पार्क में फूलों से कलात्मक आकार बना रहे हैं। सजावट के लिए भगवान राम, उनके धनुष एवं तीर, भगवान हनुमान, धार्मिक तिलक आदि की छवियों से प्रेरणा ली गई है। शहर के विभिन्न हिस्सों की फूलों से सजावट में जुटे सीतापुर निवासी एक कर्मी ललित कुमार सिंह ने कहा कि अयोध्या 30 दिसंबर को भव्य दिखाई देगी। सिंह ने कहा, मैंने फूलों से कई सजावटी डिजाइन बनाए हैं, जिनमें धनुष और तीर पकड़े हुए भगवान राम की पुष्प छवि भी शामिल है। इसे बनाने में 40 से 45 मिनट लगे और इसके लिए करीब सात से आठ किलोग्राम फूलों का इस्तेमाल किया गया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Tamil Nadu: दीपथून विवाद गहराया, थिरुपरनकुंड्रम पहाड़ी क्षेत्र छावनी में तब्दील, 5600 से अधिक जवान तैनात

Tamil Nadu: दीपथून विवाद गहराया, थिरुपरनकुंड्रम पहाड़ी क्षेत्र छावनी में तब्दील, 5600 से अधिक जवान तैनात

अपनी किताब को लेकर मुसीबत में फंसी सोनिया गांधी? सावरकर के पड़पोते ने भेज दिया नोटिस, जानें पूरा मामला

अपनी किताब को लेकर मुसीबत में फंसी सोनिया गांधी? सावरकर के पड़पोते ने भेज दिया नोटिस, जानें पूरा मामला

UP Election: कांग्रेस को चाहिए 120 सीटें! आज की मीटिंग में अखिलेश ने कर दिया बड़ा बदलाव, कल 15 मिनट में खत्म हो गई थी बैठक

UP Election: कांग्रेस को चाहिए 120 सीटें! आज की मीटिंग में अखिलेश ने कर दिया बड़ा बदलाव, कल 15 मिनट में खत्म हो गई थी बैठक

नई मुसीबत में राहुल गांधी! नोएडा में पुलिस शिकायत, हिंदुओं पर कथित आपत्तिजनक बयानों को लेकर FIR की मांग

नई मुसीबत में राहुल गांधी! नोएडा में पुलिस शिकायत, हिंदुओं पर कथित आपत्तिजनक बयानों को लेकर FIR की मांग

आज की ताजा खबर, 24 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: अकाली दल और BJP की एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस जल्द...नेपाल में भूकंप, उत्तर बंगाल और सिक्किम में भी महसूस किए गए झटके... कार्तिक पूर्णिमा में लग रहीं डुबकी