देश

महिलाओं से नफरत करते हें BJP के सभी मंत्री, विधायक, गिरिराज सिंह पर भड़कीं महुआ मोइत्रा

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 7, 2023, 03:16 PM IST

Mahua Moitra News: तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य शांतनु सेन ने बुधवार को सदन में देश की आर्थिक स्थिति पर एक चर्चा के दौरान इस मुद्दे को उठाया था। तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा में दो महिला सदस्य और लोकसभा में सात महिला सदस्य हैं।

Image

गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी पर आपत्तिजनक बयान दिया है।

Photo : ANI

Mahua Moitra News: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने पलटवार किया है। दरअसल, ममता बनर्जी के बारे में सिंह के 'ठुमका वाले' बयान से मोइत्रा नाराज दिखीं उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग महिला विरोधी हैं। मोइत्रा ने कहा कि गिरिराज सिंह 'बेशर्म' हैं। भाजपा महिला की आजादी बर्दाश्त नहीं कर सकती। मोइत्रा ने कहा, 'यह बेशर्म मंत्री जो कि एक महिला मुख्यमंत्री के बारे में इस तरह की बात करता है, यह देश की बदहाली को दर्शाती है। भाजपा के सभी मंत्री एवं विधायक महिलाओं से नफरत करते हैं। ये एक महिला की सफलता को पचा नहीं पा रहे हैं। खासकर ऐसी महिला जो बिना किसी पुरुष के सहयोग से सफल हुई है।'

बयान के खिलाफ संसद परिसर में टीएमसी का प्रदर्शन

तृणमूल की महिला सांसदों ने संसद भवन परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया। उनके हाथों में तख्तियां थीं जिनमें गिरिराज सिंह को बर्खास्त करने की मांग की गई थी। तृणमूल की लोकसभा सदस्य महुआ मोइत्रा ने कहा, ‘मने कल बयान सुना जो पूरी तरह शर्मनाक, नारी विरोधी और पितृ सत्तात्मक था। केंद्रीय मंत्री देश की एकमात्र महिला मुख्यमंत्री पर टिप्पणी कर रहे हैं।’उन्होंने कहा, ‘क्या इस तरह की भाषा का इस्तेमाल होना चाहिए। भाजपा और उसके मंत्रियों के साथ यही समस्या है।’

'ठुमके लगा रही है, ये उचित नहीं है’

मोइत्रा ने आरोप लगाया, ‘वे महिलाओं को पसंद नहीं करते। वे महिलाओं को ऊंचे पदों पर नहीं देख सकते। उनके मूल में ही नारी विरोध है।’ मोइत्रा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर सिंह का एक साक्षात्कार साझा किया है, जिसमें उन्हें बनर्जी का उल्लेख करते हुए सुना जा सकता है, ‘जश्न मना रही है, ठुमके लगा रही है, ये उचित नहीं है।’ तृणमूल कांग्रेस के अनेक नेताओं ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में शामिल होने पर उनके खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर गिरिराज सिंह की आलोचना की।

तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य शांतनु सेन ने बुधवार को सदन में देश की आर्थिक स्थिति पर एक चर्चा के दौरान इस मुद्दे को उठाया था। तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा में दो महिला सदस्य और लोकसभा में सात महिला सदस्य हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article