देश

Video: इश्क में फाजिल बन गया अमन राय, हिंदू लड़की से शादी के लिए छोड़ दिया इस्लाम

अमन ने 'जय श्री राम' के नारों के बीच अपना धर्म बदलकर हिंदू धर्म अपनाने के बाद करेली राम मंदिर में शादी कर ली। अमन के दो हिंदू दोस्त उनकी शादी के गवाह बने। ​

कहते हैं प्यार को पाने के लिए कई बार लोग अपना सब कुछ कुर्बान कर देते हैं। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले से भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है जहां सोनाली के प्यार में मुबतला फाजिल खान ने अपना धर्म परिवर्तन कर खुद का नाम अमन राय रखा फिर मंदिर में हिंदू रीति रिवाज के साथ दोनों की शादी हुई।

पिता भी थे हिंदू

दिलचस्प बात यह है कि दूल्हे के पिता मूल रूप से हिंदू थे, जबकि उसकी मां मुस्लिम थीं। उसके पिता ने शादी के बाद इस्लाम में अपना लिया था। अमन ने कहा- "मेरे पिता ने अपनी पत्नी के लिए अपना धर्म बदल लिया है, मैंने अपनी पत्नी के लिए अपना धर्म बदल लिया है।"

लगे जय श्री राम के नारे

अमन ने 'जय श्री राम' के नारों के बीच अपना धर्म बदलकर हिंदू धर्म अपनाने के बाद करेली राम मंदिर में शादी कर ली। अमन के दो हिंदू दोस्त उनकी शादी के गवाह बने।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article