देश

मुस्लिम बोर्डिंग की 3500 करोड़ की संपत्ति पर वक्फ बोर्ड का दावा, कहा- हमारी है प्रोपर्टी, हमारे नियम से चलो

मुस्लिम बोर्डिंग (Muslim Boarding Kolhapur) के नाम से मशहूर सोसायटी की स्थापना 1906 में राजश्री शाहू महाराज ने की थी। यह संस्था शिक्षा से जुड़ी गतिविधियों को संचालित करने के लिए बनाई गई थी।

Image

मुस्लिम बोर्डिंग की जमीन पर महाराष्ट्र वक्फ बोर्ड का कब्जा (फोटो- mahawakf &Canva)

महाराष्ट्र में मुस्लिम बोर्डिंग (Muslim Boarding Kolhapur) पर अब वक्फ बोर्ड (Maharashtra Waqf Board) ने अपना दावा जता दिया है। मुस्लिम बोर्डिंग की 3500 करोड़ की संपत्ति पर राज्य वक्फ बोर्ड ने अपना दावा जताते हुए कहा कि ये संपत्ति उसकी है और यहां पर उसके नियमों का पालन होना चाहिए। इस संपत्ति पर वक्फ बोर्ड का दावा जताने के बाद से विवाद उठ खड़ा हुआ है।

क्या कहा वक्फ बोर्ड ने

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार महाराष्ट्र राज्य वक्फ बोर्ड ने कोल्हापुर की मोहम्मडन एजुकेशन सोसायटी और 3,500 करोड़ रुपये की संपत्तियों को अपने कब्जे में ले लिया है। मुस्लिम बोर्डिंग के नाम से मशहूर सोसायटी की स्थापना 1906 में राजश्री शाहू महाराज ने की थी। यह संस्था शिक्षा से जुड़ी गतिविधियों को संचालित करने के लिए बनाई गई थी। इसे लेकर वक्फ बोर्ड ने 23 जून को सोसायटी के ट्रस्टी को आदेश जारी कर कहा कि दस्तावेजों की जांच करने पर पता चला है कि संस्था एक वक्फ संस्था है और इसकी संपत्तियां वक्फ की संपत्तियां हैं।

किस आधार पर किया दावा

वक्फ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एमबी एमबी तहसीलदार ने टीओआई को बताया- "मैं अपने सामने प्रस्तुत किए गए दस्तावेजी सबूतों से आश्वस्त था, जिससे पता चला कि मोहम्मडन एजुकेशन सोसाइटी के तहत संपत्तियां वास्तव में वक्फ संपत्तियां हैं, और उन्हें वक्फ अधिनियम, 1995 के अनुसार शासित होने की आवश्यकता है। साक्ष्यों में शाहू महाराज द्वारा जारी चार्टर (सनद) भी शामिल हैं।"

कैसे काम करता है मुस्लिम बोर्डिंग

मुस्लिम बोर्डिंग में नियमित मामलों को चलाने के लिए एक अध्यक्ष के नेतृत्व में एक पैनल होता है। संस्था का धार्मिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों पर नियंत्रण है। अधिकारियों का दावा है कि ऐसे संस्थान वक्फ बोर्ड के सख्त नियमों के कारण उसके साथ पंजीकरण कराने से कतराते हैं। वक्फ बोर्ड ने मुस्लिम बोर्डिंग को पंजीकरण प्रमाण पत्र के साथ-साथ एक पंजीकरण संख्या भी जारी की है। संस्था पहले राज्य चैरिटी आयुक्त के तहत पंजीकृत थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

TIMES NOW के रिपोर्टर पर हुए हमले पर एकजुट हुआ मीडिया, नेताओं-बुद्धिजीवियों का भी फूटा गुस्सा, बोले-बर्दाश्त नहीं ऐसी हिंसा

TIMES NOW के रिपोर्टर पर हुए हमले पर एकजुट हुआ मीडिया, नेताओं-बुद्धिजीवियों का भी फूटा गुस्सा, बोले-बर्दाश्त नहीं ऐसी हिंसा

दिल्ली में पत्रकारिता पर हमला; जंतर-मंतर पर TIMES NOW के रिपोर्टर देव कोटक से मारपीट व लूटपाट, सपा नेता ने की कड़ी निंदा

दिल्ली में पत्रकारिता पर हमला; जंतर-मंतर पर TIMES NOW के रिपोर्टर देव कोटक से मारपीट व लूटपाट, सपा नेता ने की कड़ी निंदा

छात्रों के समर्थन में उतरे आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर, शशि थरूर, सरकार पर उठाए गंभीर सवाल

छात्रों के समर्थन में उतरे आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर, शशि थरूर, सरकार पर उठाए गंभीर सवाल

सिक्किम टनल हादसा: नामची में निर्माणाधीन सुरंग ढहने से अब तक 20 मजदूरों की मौत, राहत-बचाव अभियान जारी

सिक्किम टनल हादसा: नामची में निर्माणाधीन सुरंग ढहने से अब तक 20 मजदूरों की मौत, राहत-बचाव अभियान जारी

आज की ताजा खबर, 22 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज लाइव: सिक्किम सुरंग हादसे में 20 मजदूरों की मौत, सोनम वांगचुक का हाल जानने पहुंचे जेपी नड्डा, राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक; 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

आज की ताजा खबर, 22 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज लाइव: सिक्किम सुरंग हादसे में 20 मजदूरों की मौत, सोनम वांगचुक का हाल जानने पहुंचे जेपी नड्डा, राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक; 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट