देश

महाराष्ट्र: रामदास आठवले ने केवल मुसलमानों के लिए टाउनशिप पर जताई आपत्ति, कहा- देश में पहली बार...

Ramdas Athawale News: केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने महाराष्ट्र के रायगढ़ में केवल मुसलमानों के लिए बनाए जा रहे टाउनशिप पर ऐतराज जताया है. इस मामलों को पहले राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा संज्ञान में लाया गया. जिसके पास एक NGO की तरफ से शिकायत गई थी.

Image

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले (Photo-ANI)

Maharashtra township for Muslims: केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने महाराष्ट्र के रायगढ़ में केवल मुसलमानों के लिए विकसित की जा रही टाउनशिप पर आपत्ति जताई है। उन्होंने इसे अवैध और गलत बताया है। समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए रामदास आठवले ने कहा, 'मेरा मानना है कि देश में यह पहली बार है कि कुछ बिल्डरों ने मुस्लिम समुदाय के लिए एक अलग टाउनशिप बनाने की योजना की घोषणा की है, जो काफी आपत्तिजनक है. महाराष्ट्र सरकार ने इसका विरोध किया है और कई लोग भी इसका विरोध कर रहे हैं।'

कानूनी कार्रवाई हो

उन्होंने स्पष्ट किया कि टाउनशिप का विरोध करने का मतलब मुस्लिम समुदाय का विरोध नहीं है। उन्होंने कहा, 'इसका मतलब मुसलमानों का विरोध नहीं है, न ही हिंदुओं या मुसलमानों के लिए ऐसी टाउनशिप की घोषणा की जा सकती है. इसलिए, मैं भी इसका विरोध करता हूं, क्योंकि ऐसी टाउनशिप की घोषणा करना अवैध और गलत है। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। यह हमारी मांग है।

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने दिया ध्यान

यह मामला राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) द्वारा टाउनशिप विकसित करने की योजना पर संज्ञान लेने के बाद सामने आया। वहीं, भाजपा नेता अतुल भातखलकर ने कहा कि केवल मुसलमानों के लिए टाउनशिप संविधान के विरुद्ध है।

फडणवीस को लिखा पत्र

उन्होंने कहा, 'कर्जत और कश्मीरी में आवासीय परिसर बनाए जा रहे हैं, जहां केवल मुसलमानों को ही घर दिए जाएंगे। यह संविधान के विरुद्ध है और किसी विशेष जाति या धर्म के लिए आवासीय परिसर नहीं हो सकते।' भाजपा नेता ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर इस मामले की जांच की मांग की है।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article