देश

मुंबई में गृह मंत्री अमित शाह की सुरक्षा में बड़ी सेंध, फर्जी मीडियाकर्मी बन शख्स ने फेंके कागज; हुआ गिरफ्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बैठक के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में खलल डालने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। घटना के बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी है।

Image

अमित शाह की सुरक्षा में बड़ी सेंध

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Maharashtra Assembly Election: मुंबई के एक होटल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बैठक में बाधा डालने के आरोप में 53 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान कानपुर निवासी शक्ति प्रकाश भार्गव के रूप में हुई है। आरोपी ने रविवार को बांद्रा कुर्ला कांप्लेक्स स्थित होटल में उच्च सुरक्षा वाले कार्यक्रम में प्रवेश करने के लिए फर्जी मीडिया पहचान पत्र का इस्तेमाल किया था। हालांकि, भार्गव के खिलाफ यह कोई नया मामला नहीं है। विवादों से उसका पुराना नाता रहा है। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, शख्स ने लाल इमली मिल घोटाले को लेकर शोर मचाकर बैठक में बाधा डाली और गृह मंत्री का ध्यान आकर्षित करने के लिए कागज फेंके। उन्होंने बताया कि सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति को तुरंत संभाल लिया और उसे बैठक से बाहर ले जाकर स्थानीय पुलिस को सौंप दिया।

भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज

अधिकारी ने बताया कि भार्गव के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच के मुताबिक भार्गव कानपुर में लाल इमली मिल घोटाले से संबंधित उसकी शिकायतों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने से परेशान था। वह इस मुद्दे को लेकर लगाकार सक्रिय था लेकिन उसे कोई संतोषजनक परिणाम नहीं मिला। पुलिस पूरे मामले की जांच की रही है। कथित मिल घोटाला उन श्रमिकों के खातों से धन की हेराफेरी से जुड़ा है जो कानपुर स्थित इकाई में काम नहीं करते थे।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article