देश

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का एक्स अकाउंट हैक, पाकिस्तान और तुर्की के झंडे आए नजर

हैकर्स ने शिंदे के खाते से दो इस्लामिक देशों की तस्वीरें ऐसे वक्त पोस्ट की हैं जब भारत और पाकिस्तान एशिया कप में अपना दूसरा मैच खेलने वाले हैं।

Image

एकनाथ शिंदे का X अकाउंट हैक (PTI)

Eknath Shinde's X account hacked: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के 'एक्स' खाते को रविवार को हैक कर लिया गया और उसपर पाकिस्तान और तुर्की के झंडे वाली तस्वीरें पोस्ट की गईं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। हैकर्स ने शिंदे के खाते से दो इस्लामिक देशों की तस्वीरें ऐसे वक्त पोस्ट की हैं जब भारत और पाकिस्तान एशिया कप में अपना दूसरा मैच खेलने वाले हैं।

अधिकारी ने कहा, हमने तुरंत साइबर क्राइम पुलिस को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि खाते को ठीक करने में 30 से 45 मिनट का समय लगा।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article