देश

फेयरवेल पार्टी में मुस्कुराते हुए स्पीच दे रही थी छात्रा, अचानक आया हार्ट अटैक, हुई मौत

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 7, 2025, 08:31 AM IST

छात्रा वर्षा खरात वह विदाई समारोह में भाषण दे रही थी और तभी मंच पर अचानक गिर पड़ी। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Image

विदाई भाषण के दौरान छात्रा की मौत

College Girl Dies During Farewell Speech: महाराष्ट्र के धाराशिव में एक कॉलेज में विदाई भाषण देते समय दिल का दौरा पड़ने से एक छात्रा की मौत हो गई। यह घटना महाराष्ट्र के शिक्षण महर्षि गुरुवर्या आर.जी. शिंदे महाविद्यालय में हुई। घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें लड़की भाषण देते समय हंसती हुई दिखाई दे रही है, लेकिन अचानक गिर जाती है। उसे तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक छात्रा की पहचान कॉलेज की 20 वर्षीय छात्रा वर्षा खरात के रूप में हुई है।

मंच पर ही गिर पड़ी छात्रा

वर्षा आर.जी. शिंदे कॉलेज में बी.एससी. अंतिम वर्ष की छात्रा थी। वह विदाई समारोह में भाषण दे रही थी और तभी मंच पर अचानक गिर पड़ी। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना दोपहर करीब 12:30 बजे हुई। वर्षा कॉलेज की फेयरवेल पार्टी में गई थी। इस खास मौके पर वह साड़ी पहनकर पहुंची और उसे मंच पर बुलाया गया। वह मुस्कुराते हुए अपना विदाई भाषण दे रही थी, तभी अचानक गिर पड़ी। लोग तुरंग भागकर पहुंचे और उसे अस्पताल लेकर गए, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

सौरव दास, आशुतोष रांका की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस, क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ

सौरव दास, आशुतोष रांका की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस, क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ

आज की ताजा खबर, 22 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: सौरव दास और आशुतोष रांका को आज क्राइम ब्रांच ने तलब किया...भारत आए पोलैंड के प्रधानमंत्री, राजस्थान में पंचायत चुनावों के पहले चरण के लिए मतदान प्रारंभ, अमित शाह का जन्मदिन आज

केरलम में भूस्खलन से ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा, रेल सेवाएं बाधित

केरलम में भूस्खलन से ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा, रेल सेवाएं बाधित

2200 किलोमीटर का सफर, बुर्के में पहचान बदली और अजनबियों के फोन से इंटरनेट...फिर भी ऐसे धरी गई श्रद्धा दुबे

2200 किलोमीटर का सफर, बुर्के में पहचान बदली और अजनबियों के फोन से इंटरनेट...फिर भी ऐसे धरी गई श्रद्धा दुबे

मणिपुर हिंसा: 3 हत्याओं के विरोध में महिला कार्यकर्ताओं ने निकाली विशाल मशाल रैली, पुलिस के साथ हुई झड़प

मणिपुर हिंसा: 3 हत्याओं के विरोध में महिला कार्यकर्ताओं ने निकाली विशाल मशाल रैली, पुलिस के साथ हुई झड़प