महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक नीतेश राणे ने उर्दू भवन के निर्माण के विरोध में Agripada Sangarsh Samiti को अपना समर्थन दिया है।
समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, राणे ने दावा किया है कि पहले यह जमीन आईटीआई (इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट) को बनाने के लिए रखी गई थी, पर महाविकास अघाड़ी सरकार ने इस प्लॉट को उर्दू भवन बनाने के लिए अलॉट कर दिया। उनके मुताबिक, वह सरकार को इस इलाके में उर्दू भवन नहीं बनाने देंगे।
बकौल राणे, "Agripada हिंदू बहुल क्षेत्र है और इसलिए भवन वहां नहीं बन सकता। सरकार हिंदू विचारधारा वाली है और हम अन्याय नहीं होने देंगे।" यही नहीं, महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे पर जुबानी हमला बोलते हुए बीजेपी विधायक ने कहा- अगर वह उर्दू लर्निग सेंटर बनाना चाहते हैं, तब उन्हें इसे अपने नए मातोश्री आवास के आसपास बनाना चाहिए।"
उन्होंने आगे बताया, "यह हिंदू बहुसंख्य इलाका है, इसलिए उर्दू भवन कहीं और बने, पर यहां नहीं...अगर आपको उर्दू भवन बनाना है तब आप उसे Kala Nagar Matoshree के पास बनाएं।"
