देश

BSP के पूर्व MLC 1 लाख के इनामी हाजी इकबाल की 506 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, हो चुका है भगोड़ा घोषित-Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Jun 18, 2023, 05:18 PM IST

BSP Ex MLC Haji Iqbal: सहारनपुर में खनन माफिया और पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल की 506 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति कुर्क की जाएगी।

सहारनपुर (Saharanpur ) के माफिया और पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल ( MLC Haji Iqbal Haji Iqbal) पर प्रशासन का हंटर चलने वाला है, सहारनपुर प्रशासन ने माफिया के खिलाफ सख्त तेवर अपना लिए हैं और उसपर बड़ी कार्रवाई होने जा रही है गौर हो कि हाजी इकबाल पर 1 लाख रुपये का इनाम है और वह भगोड़ा भी घोषित हो चुका है इसी क्रम में उसपर कार्रवाई की जा रही है।

फरार चल रहे बीएसपी के पूर्व MLC पर योगी की पुलिस का एक्शन जारी है, सहारनपुर में उसकी 506 करोड़ की संपत्ति को कुर्क करने की तैयारी है गौर हो कि उसकी करोड़ों की संपत्ति पहले ही कुर्क हो चुकी है या फिर अवैध संपत्ति को बुलडोजर से ढहा दिया गया।

हाजी इकबाल की अवैध संपत्तियां चिह्नित कर ली गईं हैं

सहारनपुर के डीएम ने बताया कि गैंगस्टर के एक्ट के मामले में पुलिस-प्रशासन की टीमें भेजकर लखनऊ, नोएडा अैर सहारनपुर में हाजी इकबाल की अवैध संपत्तियां चिह्नित कर ली गईं हैं जिनपर अब कार्रवाई की जाएगी और उन्हें कुर्क किया जाएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article